Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीय'मैं रणवीर सिंह से बेहतर...शक्तिमान बनते ही Mukesh Khanna के बदले तेवर

‘मैं रणवीर सिंह से बेहतर…शक्तिमान बनते ही Mukesh Khanna के बदले तेवर

नई दिल्ली। शक्तिमान रिटर्न्स को लेकर 90 के दशक के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना का नाम लाइमलाइट में बना हुआ है। सुपरहीरो शो के आधार पर इस बार शक्तिमान की वापसी नहीं हुई है, लेकिन मुकेश कुछ ऐसा लेकर आए हैं, जो देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के लिए कारगार साबित होगा। इन सब के अलावा हर तरफ शक्तिमान मूवी को लेकर एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम एक बार फिर से सुर्खियां बटोरने लगा है।

प्रतियोगी छात्र बैरिकेड तोड़ आयोग पहुंचे, उग्र हुआ आंदोलन

जिस पर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और शक्तिमान के कमबैक को लेकर कुछ अहम पहलूओं पर जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या और क्यों कहा है।

शक्तिमान रिटर्न्स को लेकर बोले मुकेश खन्ना

हाल ही में 19 साल बाद शक्तिमान की वापसी को लेकर मुकेश खन्ना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें शक्तिमान मूवी और सुपरस्टार रणवीर सिंह का भी जिक्र हुआ था। इस मामले को लेकर अब मुकेश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ जरूरी बातों पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा है-

मैं लोगों के उस तबके की गलत धारणा को दूर करने आया हूं, जो ये कह रहे हैं कि अगला शक्तिमान मैं बनूंगा। ये एक दम गलत है, मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। इसे में आपको विस्तार से समझाता हूं कि अगला शक्तिमान कौन बनेगा।

मेरे बिना कोई और अन्य शक्तिमान नहीं बन सकता

पहला ये है कि अगला शक्तिमान कौन बनेगा। तो बता दूं कि मैं अगला शक्तिमान बनूंगा, इस सवाल पर मेरा कहना है कि अरे मैं तो पहले से ही शक्तिमान हूं, तो दोबारा से बनने का कोई सवाल नहीं उठता। अगला कौन बनेगा ये वक्त बताएगा।
मेरे बिना कोई और अन्य शक्तिमान नहीं बन सकता। क्योंकि मैंने शक्तिमान की विरासत को अभी और आगे ले जाना है।
मैं यहां ये दिखाने नहीं आया हूं कि मैं अगला शक्तिमान बनने के लिए रणवीर सिंह या किसी और से बेहतर हूं।

दोबारा लौटने का मकसद आज की पीढ़ी को खास संदेश देना है। पुराने शक्तिमान के रूप में 27 साल बाद नई जनरेशन को सही मार्गदर्शन पर ले जाने का काम किया जा सकता है। देशभक्ति क्विज के माध्यम से मैं बच्चों को अपने देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में बताने आया हूं। क्योंकि आज के बच्चों पर अंधकार काफी हावी हो रहा है।

इस तरह से मुकेश खन्ना ने दोबारा शक्तिमान बनने और रणवीर सिंह को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बता दें कि शक्तिमान रिटर्न्स के एपिसोड को आप भीष्म इंटरनेशनल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

शक्तिमान मूवी को लेकर चर्चा में रणवीर

काफी से ये चर्चा चल रही है कि शक्तिमान पर फिल्म बनने जा रही है, जिसके लिए अभिनेता रणवीर सिंह का नाम रेस में बना हुआ है। मुकेश खन्ना ने खुद इस बात का एलान किया था कि इस फिल्म के लिए रणवीर उनसे मिलने भी आए थे।

CM Dhami In Garsain : दो दिवसीय गैरसैंण दौरे पर मुख्यमंत्री,मार्निंग वॉक के दौरान लोगों से की मुलाकात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments