Saturday, October 24, 2026
Homeराष्ट्रीयHimachal Pradesh Budget 2025 : हिमाचल में 6 रुपये महंगा हो गया...

Himachal Pradesh Budget 2025 : हिमाचल में 6 रुपये महंगा हो गया दूध, CM सुक्खू ने बजट में किया एलान

शिमला। Himachal Pradesh Budget : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में दूध उत्पादक किसानों को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम खरीद मूल्य में छह रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।

Smart Meter : उत्तराखंड के इस ज‍िले में ब‍िजली व‍िभाग आज से घरों में लगाएगा स्‍मार्ट मीटर

किसानों को अब गाय के दूध पर 51 रुपये व भैंस के दूध पर 61 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेंगे। पहले गाय के दूध का न्यूनतम खरीद मूल्य 45 व भैंस का 55 रुपये था। साथ ही दुग्ध सहकारी सभाओं को भी अब तीन प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा, जो पहले सिर्फ 1.5 प्रतिशत था।

10.73 करोड़ रुपये का बजट प्रविधान

दूध उत्पादन और वितरण को प्रोत्साहित करने के लिए 10.73 करोड़ रुपये के बजट का प्रविधान किया गया है। इसके अलावा, दूध परिवहन के लिए दो रुपये प्रति किलोमीटर अनुदान दिया जाएगा।

प्राकृतिक खेती से जुड़ेंगे एक लाख नए किसान (Himachal Pradesh Budget)

प्रदेश सरकार ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने का भी निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत एक लाख नए किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा, जिससे जैविक उत्पादों का उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

ऊना में लगेगा आलू प्रोसेसिंग यूनिट

राज्य में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऊना में आलू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किया जाएगा। इससे किसानों को आलू की उचित कीमत मिलेगी और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा।

Cabinet reshuffle : अग्रवाल के इस्तीफे के बाद पांच कुर्सियां खाली, इन नामों की चर्चा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments