Saturday, October 24, 2026
Homeराष्ट्रीयHajj pilgrimage : 12 से कम उम्र वाले बच्चे नहीं जा सकेंगे...

Hajj pilgrimage : 12 से कम उम्र वाले बच्चे नहीं जा सकेंगे हज यात्रा

Hajj pilgrimage : हज की ख्वाहिश रखने वाले 12 साल से कम उम्र के बच्चे इस बार सऊदी अरब नहीं जा सकेंगे। सऊदी अरब सरकार ने इनका वीजा जारी नहीं किया है। ऐसे में 291 बच्चों के आवेदन निरस्त हो गए हैं। इनमें प्रदेश के 18 बच्चे भी शामिल हैं।

Rishikesh Accident : देवप्रयाग के पास नदी में गिरा वाहन, पांच लोगों की मौत

प्रदेश से इस बार 13748 आजमीन को हज के लिए रवाना किया जाना है। हज के लिए रवाना होने वालों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 18 बच्चे भी शामिल थे, जिनकी उम्र 12 साल से कम है। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने सर्कुलर जारी कर अवगत कराया है कि हज-2025 में सऊदी अरब सरकार 12 वर्ष की आयु से कम के बच्चों का वीजा जारी नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि सऊदी सरकार की ओर से रोक लगाने की वजह से देश के विभिन्न राज्यों के 12 वर्ष से कम आयु के 291 बच्चे हज पर नहीं जा सकेंगे।

एसपी तिवारी ने बताया कि जिस कवर नंबर में बच्चे शामिल हैं, उनमें अन्य हज यात्री हज पर जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अगर प्रभावित कवर नंबर में कोई अन्य हज यात्री बच्चे के कारण अपनी यात्रा 14 अप्रैल तक ऑनलाइन व हज सुविधा एप के माध्यम से निरस्त कराने के लिए आवेदन करता है तो उनकी यात्रा निरस्त कर दी जाएगी। उन्हें किसी तरह का निरस्तीकरण शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल के बाद निरस्तीकरण पर नियमानुसार कटौती की जाएगी।

Bhudev App : मुख्यमंत्री धामी ने भूदेव एप डाउनलोड करने की अपील

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments