Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयGopal Khemka : गोपाल खेमका हत्याकांड के दूसरे आरोपी का हुआ एनकाउंटर

Gopal Khemka : गोपाल खेमका हत्याकांड के दूसरे आरोपी का हुआ एनकाउंटर

Gopal Khemka : बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के दूसरे आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस उससे पूछताछ करने गई थी लेकिन वह पुलिसकर्मियों पर ही गोलीबारी करने लगा। जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली उसे लगी। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद पटना में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उमेश के साथ विकास भी मौजूद था। सूत्रों की मानें तो पटना पुलिस ने प्रयुक्त दो पहिया वाहन, हथियार और सुपारी के रूप में दिए गये लगभग तीन लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम में फिर हादसा, गिरने से महिला की मौत, 10 लोग घायल

शूटर विजय की गिरफ्तारी के बाद मिली थी लीड

सोमवार देर शाम को पटना पुलिस ने छापेमारी कर गोपाल खेमका हत्याकांड के शूटर उमेश कुमार उर्फ विजय सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उमेश कुमार उर्फ विजय सहनी पटना सिटी के माल सलामी का रहने वाला है। इस पर गोपाल खेमका की हत्या का आरोप है। इससे ही पूछताछ के आधार पर पटना पुलिस को बड़ी लीड मिली। इसके बाद विकास के ठिकाने पटना पुलिस की टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती थी। लेकिन, पुलिस टीम को देखते ही विकास ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

विकास पर शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

पटना पुलिस के अनुसार, सोमवार की मध्य रात्रि की ढाई बजे विशेष टीम दमड़िया घाट पहुंची थी। पुलिस को देखते ही वह गोलीबारी कर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने भी गोली चलाई। इसमें उसकी मौत हो गई। हालांकि इस घटना में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुए। पुलिस का कहना है कि 29 साल के विकास उर्फ राजा कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी। घटनास्थल से एक पिस्टल औ कारतूस कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को शक है कि विकास ने ही गोपाल खेमका की हत्या के लिए हथियार मुहैया कराया था।

नालंदा के अशोक साव पर हत्या की सुपारी देने का आरोप

इधर, शूटर विजय से पूछताछ के बाद पता चला कि हत्या की सुपारी देने वाला व्यक्ति नालंदा का रहने वाला अशोक साव है जो अभी पुलिस की चंगुल से फरार है। पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस उमेश कुमार उर्फ विजय सहनी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि चार जुलाई की देर रात जब उद्योगपति बांकीपुर क्लब से अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी गांधी मैदान इलाके के रामगुलाम चौक स्थित उनके घर के सामने ही अपराधी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पटना पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। विपक्ष ने भी नीतीश कुमार की सरकार को मैन भर कोसा और जमकर जमला किया था। इस घटना से बिहार सरकार की भी काफी किरकिरी हो रही थी।

Brazil : ब्रासीलिया पहुंचे PM मोदी का शिव तांडव के साथ हुआ स्वागत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments