Saturday, October 24, 2026
Homeराष्ट्रीयGhibli Style Image : घिबली स्टाइल इमेज की मांग के कारण चैटजीपीटी...

Ghibli Style Image : घिबली स्टाइल इमेज की मांग के कारण चैटजीपीटी आउटेज, Open AI ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली। Ghibli Style Image : ओपनएआई (OpenAI) कंपनी द्वारा विकसित लोकप्रिय एआई चैटबॉट चैटजीपीटी रविवार को दुनिया भर में आउटेज हो गया। चैटजीपीटी एक्सेस करने में यूजर्स को भारी परेशानी हुई। इसके डाउन होने के पीछे की वजह घिबली को बताया जा रहा है। इसके सर्वर इसकी नई स्टूडियो घिबली स्टाइल इमेज निर्माण सुविधा की मांग में वृद्धि के कारण अत्यधिक व्यस्त हो गए थे। हालांकि, डेवलपर ने जल्द ही अपडेट देते हुए कहा कि सभी प्रभावित सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो गई हैं। विस्तृत विवरण मूल कारण सहित अगले पांच दिनों में प्रकाशित किया जाएगा।

Banking New Rule : एटीएम से पैसे निकालना महंगा,इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर

शनिवार से ही परेशान हो रहे थे यूजर

शनिवार शाम से ही चैटजीपीटी के कई यूजर्स को समस्या हो रही थी, रविवार को शाम चार बजे के आसपास यह समस्या और बढ़ गई, क्योंकि यूजर्स स्टूडियो घिबली शैली के एनिमेटेड अवतार बनाने के लिए चैटबाट का इस्तेमाल कर रहे थे। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर यूजर्स की शिकायतें आने लगी।

229 यूजर्स ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई (Ghibli Style Image)

दरअसल, घिबली इमेज इंटरनेट मीडिया पर रातोंरात सनसनी बन गया है और लोगों घिबली इमेज बनाने के लिए चैटबॉट का इस्तेमाल कर रहे है। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने बताया कि 229 यूजर्स ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। जो शिकायतें दर्ज हुई है उनमें से लगभग 59 प्रतिशत शिकायतें चैटजीपीटी से जुड़ी थीं।

अब केवल तीन इमेज ही बना सकेंगे यूजर

इस बीच ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन ने बताया है कि ज्यादा इस्तेमाल के कारण उनके जीपीयू पर दबाव बढ़ रहा है। इसलिए वे कुछ समय के लिए इमेज बनाने की संख्या को सीमित करेंगे। चैटजीपीटी के फ्री यूजर्स को जल्द ही प्रति दिन तीन इमेज बनाने की अनुमति मिलेगी।

क्या है घिबली स्टाइल इमेज?

हाल ही में ओपन एआइ ने चैटजीपीटी प्लस, प्रो और टीम यूजर्स के लिए इमेज जनरेशन फीचर लांच किया था। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू हो गया, जिसमें लोग अपनी असली तस्वीरों को जापान के प्रसिद्ध स्टूडियो घिबली की एनीमेटेड स्टाइल में बदल रहे हैं।

Chardham yatra 2025 registration : चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा पहुंचा 10 लाख पार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments