Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयGhaziabad : गाजियाबाद में हुआ बड़ा हादसा, कपड़ा फैक्ट्री में बॉयलर फटा;...

Ghaziabad : गाजियाबाद में हुआ बड़ा हादसा, कपड़ा फैक्ट्री में बॉयलर फटा; तीन मजदूरों की मौत

गाजियाबाद। Ghaziabad :  गाजियाबाद जनपद में भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव दतेड़ी स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

chardham yatra 2025 : ‘चारधाम यात्रा की परंपराओं को मानना होगा, इन मुद्दों पर CM का बड़ा बयान

शवों को भेजा जा रहा पोस्टमॉर्टम हाउस

पुलिस अभी घटनास्थल पर जांच कर रही है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि बॉयलर कैसे फटा है। लेकिन जांच की जा रही है। बताया गया कि शवों को पोस्टमॉर्टम भिजवाने की तैयारी चल रही है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

मृतकों की हुई शिनाख्त ( Ghaziabad)

पुलिस के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त अनुज, योगेंद्र और अवधेश के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों मजदूर जेवर, भोजपुर और मोदीनगर के रहने वाले थे। वहीं, पुलिस ने कुछ घायलों से भी बात की है।
धमाके की आवाज सुन दहल उठे लोग

बताया गया कि बॉयलर फटने से इतनी तेज धमाका हुआ कि आसपास के लोग भी दहल उठे। वहीं, घटनास्थल पर आसपास के गांव के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई है।

Jharkhand : हजारीबाग में हुई घटना के विरोध में बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन,विधानसभा में उठाया घटना का मुद्दा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments