Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयExplosion in firecracker factory : पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से चार मजदूरों...

Explosion in firecracker factory : पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से चार मजदूरों की माैत, 27 घायल

Explosion in firecracker factory :  मुक्तसर के लंबी हलके के निकटवर्ती गांव सिंघेवाला-फतूहीवाला के खेतों में स्थित एक पटाखा फैक्टरी में वीरवार देर रात भयंकर विस्फोट हो गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 27 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की प्रारंभिक रिपोर्ट आ रही है। घायलों को बठिंडा एम्स रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि इस विस्फोट में फैक्टरी की दो मंजिलें पल भर में मलबे में बदल गई। यह दुर्घटना फैक्टरी के पटाखा बनाने वाले यूनिट में रात्रि करीब साढ़े बारह बजे घटित हुई।

Mock Drill : पाकिस्तान से सटे इलाकों में कल मॉक ड्रिल,छह राज्यों में होगा सुरक्षा अभ्यास

यूपी का है ठेकेदार (Explosion in firecracker factory)

बताया जाता है कि फैक्टरी में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार के अधीन होता था। ठेकेदार घटना के बाद से फरार है। घटनास्थल पर कार्सेर कंपनी के बक्सों में तैयार पटाखे पड़े थे। कंपनी के खाली बक्सों से भरा हरियाणा नंबर का एक छोटा हाथी भी बरामद किया गया है। विस्फोट की तेज आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई।

दो शिफ्टों में काम करते थे 40 कर्मचारी

फैक्टरी की पैकिंग यूनिट में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों के अनुसार, यहां दो शिफ्टों में करीब 40 कर्मचारी काम करते थे, जिनमें से कुछ अपने परिवारों के साथ यहां रहते थे। बताया जा रहा है कि अधिकतर कर्मचारी उत्तर प्रदेश और बिहार के थे।

कारीगर अरुण सक्सेना ने बताया कि वह देर रात फैक्टरी के सामने खुले आसमान के नीचे सो रहे थे। अचानक विस्फोट हुआ और कुछ ही पलो में पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए।

माैके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर एसएसपी डा. अखिल चौधरी,एसपी (डी) मनमीत सिंह, लंबी के डीएसपी जसपाल सिंह और थाना किल्लियांवाली के प्रभारी कर्मजीत कौर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ग्रीन एस फोर्स के कार्यकर्ता राहत कार्य में लगे हुए हैं तथा हाइड्रो मशीन की मदद से हमले का मलबा हटाया जा रहा है।

Shashi Tharoor : शशि थरूर ने कोलंबिया में PAK को किया बेनकाब

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments