Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयDelhi Weather Update : दिल्ली-NCR में घने कोहरे की मार,ट्रेनों और उड़ानों...

Delhi Weather Update : दिल्ली-NCR में घने कोहरे की मार,ट्रेनों और उड़ानों पर असर

नई दिल्ली। Delhi Weather Update :  दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की मार बुधवार को भी जारी है। घने कोहरे चलते सड़कों से लेकर रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है।

Pauri Bus Accident : पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का CM धामी ने लिया संज्ञान

राजधानी में बुधवार सुबह भयंकर कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है।

इससे सड़कों पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती नजर आई।

वहीं, लंबी दूरी से दिल्ली आने वाली दर्जनों ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी घना कोहरा छाया हुआ है। इससे दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो गई है। सड़कों पर दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। पारा लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान पर बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

कोहरे के दौरान बरतें ये सावधानी (Delhi Weather Update)

कोहरे में दृश्यता कम होती है, इसलिए धीमी गति से वाहन चलाएं।
हेडलाइट्स को कम बीम पर रखें, ताकि दृश्यता में सुधार हो।
वाहन में फाग लाइट का उपयोग करें, मोड़ पर सावधानी से चलें और गति कम करें।
अन्य वाहनों से दूरी बनाए रखें, ताकि आपातकालीन स्थिति में रुकने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
वाहन की नियमित जांच करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी सुरक्षा उपकरण ठीक से काम कर रहे हैं।
वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर भी लगवाएं, ताकि पीछे से आने वाले वाहन चालकों को आपके वाहन की जानकारी मिले।

 

PM Modi @ IMD Foundation Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मिशन मौसम की शुरुआत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments