Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBPSC Protest : बीपीएससी छात्रों के बीच फॉर्मेसी के छात्रों ने...

BPSC Protest : बीपीएससी छात्रों के बीच फॉर्मेसी के छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस

BPSC Protest :  राजधानी पटना में BPSC के अभ्यर्थी आंदोलन पर डटे हुए हैं. रविवार (29 दिसंबर) की रात को प्रदर्शनकारियों ने सीएम आवास घेरने की कोशिश की, जिस पर प्रशासन की ओर से वाटर कैनन और लाठीचार्ज का प्रयोग किया गया। बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के बीच राजधानी में फार्मेसी छात्रों का आंदोलन भी सिर उठा रहा है।

Mayor election : भाजपा ने सभी 11 मेयर सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये

पटना सिटी के अगमकुंआ स्थित फार्मेसी कॉलेज के छात्रों ने रविवार रात को मसाल जुलूस निकाला और बिहार तकनीकी सेवा आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद आयोग वैकेंसी नहीं निकाल रहा है।

प्रदर्शनकारी छात्रों (BPSC Protest)  का कहना था कि पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा 2,473 पदों की विज्ञापन नहीं निकाल रही है. इसी बात को लेकर छात्रों ने मसाल जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की और बिहार तकनीकी सेवा आयोग के खिलाफ खूब नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। उनका कहना था कि स्वास्थ्य विभाग ही बिहार तकनीकी सेवा आयोग को बहाली का विज्ञापन निकालने का आदेश दे।

CM Meets Rahul Kumar Kamboj : मुख्यमंत्री धामी से फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य श्री राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments