Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयAkshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया के दिन क्या खरीदें और क्या...

Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया के दिन क्या खरीदें और क्या नहीं, यहां जानें

Akshaya Tritiya 2025: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को सुख-समृद्धि, सौभाग्य और नई शुरुआत के रूप में देखा जाता है। यह दिन मुख्य रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा को समर्पित है। मान्यता है कि इस तिथि पर सोना खरीदना बेहद शुभ होता है और इससे घर में बरकत भी होती हैं। इसके अलावा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। अक्षय तृतीया मुख्य रूप से एक ऐसे दिन के रुप में जानी जाती है, जिसमें बिना किसी शुभ मुहूर्त के खरीदारी और मांगलिक कार्य किए जाते हैं। इस साल 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग और बुधवार के संयोग बना रहेगा

West Bengal Fire : कोलकाता के होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत, कई घायल

अक्षय तृतीया पर खरीदें ये चीजें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर आप सोना खरीद सकते हैं। इस दौरान आप चांदी के आभूषण भी घर ले सकते हैं। इसके अलावा सेंधा नमक खरीदना शुभ होता है। मान्यता है कि इसे घर लाने पर कर्ज से मुक्ति मिलती हैं।

अक्षय तृतीया के दिन आप रुई भी घर लेकर आ सकते हैं। इसे शुद्धता और सात्विकता का प्रतीक माना गया है। इसे घर लाने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। इस दौरान आप मिट्टी के बर्तन, जौ, कौड़ी, बर्तन, तुलसी का पौधा और पीली सरसों भी खरीद सकते हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं। जो लोग वाहन खरीदना चाहते हैं, वह इस तिथि पर उसे घर ला सकते हैं।

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये चीजें

लोहे की चीजें
कांटेदार पौधा
धारदार और नुकीली चीजें
बासी मिठाई
काले रंग की
टूटी-फूटी वस्तुएं
पुराना या इस्तेमाल किया सामान न खरीदें
एल्युमिनियम और स्टील के बर्तन

अक्षय तृतीया करें इन चीजों का दान

खरबूजा
ककड़ी
मिश्री
सत्तू
पंखे
पादुका
चावल
नमक
घड़े
कुल्हड़
घी
बेलपत्र
मौसमी फल
चटाई
छाता आदि।

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

30 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन सुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त

30 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक पूजा का शुभ समय रहेगा। इस समय आप पूजा-पाठ कर सकते हैं।

CM Delhi Visit : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल से मिले सीएम धामी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments