देहरादून। वाहन चोरी की अलग—अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुराये गये 6 दुपहिया वाहन बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज ओम अग्रवाल द्वारा बिधौली से अपनी स्कूटी चोरी होने के संबंध में प्रेमनगर थाने में तहरीर दी गयी थी। मामले मेें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा बीती रात एक सूचना के आधार पर वाहन चोरी की घटना में शामिल 2 लोगों को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया, आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा देहरादून में अलग—अलग स्थान से पांच अन्य दो पहिया वाहनों को चोरी करना बताया गया, जिन्हें आरोपियों की निशानदेही पर प्रेमनगर स्थित खंडहर से बरामद किया गया। पूछताछ मेे उन्होने अपना नाम जावेद पुत्र मोमिन निवासी अम्बीवाला, थाना प्रेम नगर व वंश कुमार पुत्र राजकुमार निवासी विंग नंबर 6, प्रेम नगर बताया। बताया कि वह दोनों आपस में दोस्त है जो एक—दूसरे को काफी समय से जानते है तथा नशा करने के आदि है, नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए दोनो आरोपी सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिल/ स्कूटी को मौका देखकर चोरी कर लेते है। आरोपियो से बरामद वाहनो में से एक स्कूटी को उन्होने बिधोली हॉस्टल के बाहर से तथा एक मोटर साइकिल को नेहरु कालोनी क्षेत्र से चोरी किया था। शेष वाहनो को आरोपियों द्वारा नशे में देहरादून के अलग—अलग स्थानों से चोरी कर उक्त खंडहर में छिपाकर रखा था, जिन्हें मौका देखकर गैर प्रांत ले जाकर बेचने की फिराक में थे।
वाहन चोरी की अलग—अलग घटनाओ का खुलासा, दो गिरफ्तार


