Sunday, November 1, 2026
Homeदेहरादून‘इनोविस्टा-2026’ में छात्रों ने दिखाई नवाचार और तकनीक की ताकत, गूगल-जेपी मॉर्गन...

‘इनोविस्टा-2026’ में छात्रों ने दिखाई नवाचार और तकनीक की ताकत, गूगल-जेपी मॉर्गन के विशेषज्ञों ने किया प्रतिभा का मूल्यांकन

50 हजार के हैकाथॉन से लेकर 2 लाख के लकी ड्रॉ तक… ‘इनोविस्टा-2026’ में छात्रों ने दिखाया हुनर, गूगल-जेपी मॉर्गन के विशेषज्ञों ने परखा टैलेंट!

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में तीन दिवसीय टेक फेस्ट का धमाकेदार समापन, रोबोटिक्स, ई-स्पोर्ट्स और तकनीकी नवाचारों ने खींचा ध्यान; विजेताओं पर बरसे इनाम!

हल्द्वानी। तकनीक की दुनिया में हुनर दिखाने का मौका मिला तो छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा का पूरा दमखम दिखाया। कहीं 36 घंटे तक हैकाथॉन में दिमागी कसरत हुई तो कहीं गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मौका था ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा-2026’ का, जिसका रविवार को उत्साह और पुरस्कारों की गूंज के बीच समापन हो गया।

फेस्ट का सबसे बड़ा आकर्षण 50 हजार रुपये के पुरस्कार पूल वाला 36 घंटे का हैकाथॉन रहा। इसमें छात्रों ने वास्तविक समस्याओं के समाधान पर आधारित तकनीकी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। गूगल के उज्ज्वल त्यागी और ग्लोबल लॉजिक के तुषार गोयल ने विशेषज्ञ के रूप में प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया। कड़े मुकाबले में टीम ग्रेडिएंट ने 25 हजार रुपये का पहला पुरस्कार जीता। कोड इन इट दूसरे और ब्लैंकस्पेस तीसरे स्थान पर रहे। वहीं टीम यूबीक्विटस और हैकबडीज को सांत्वना पुरस्कार मिला।

जेपी मॉर्गन के विशेषज्ञ ने समझाए AI के गुर!

समापन समारोह में जेपी मॉर्गन चेस के पंकज खुल्बे ने न्यूरल नेटवर्क पर विशेष एक्सपर्ट सेशन लिया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डीप लर्निंग और स्मार्ट कंप्यूटिंग के क्षेत्र में इसकी बढ़ती भूमिका और भविष्य की संभावनाओं से छात्रों को रूबरू कराया।

गेमिंग में भी खूब दिखा दमखम!

ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में भी छात्रों का उत्साह देखते ही बना। BGMI में 19 टीमों के 76 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें मॉग टीम विजेता रही। फ्री फायर में 36 टीमों के 144 खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ और टॉक्सिक फोर्स ने पहला स्थान हासिल किया। क्लैश रॉयल में नीरज चंद्रा विजेता बने।

रील शूटिंग में टीम डब्लू एरा और टेक ट्रेजर हंट में द एक्सिओम ने बाजी मारी। टाइपिंग टेस्ट में प्रियंशु बिष्ट ने पहला, मानक सिंह ने दूसरा और शुभम भट्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया।

दो लाख के लकी ड्रॉ ने बढ़ाया रोमांच!

समारोह का सबसे चर्चित आकर्षण करीब दो लाख रुपये के पुरस्कारों वाला लकी ड्रॉ रहा। इसमें हरकीरत संधू ने असूस वीवोबुक लैपटॉप, दीपक सिंह ने प्लेस्टेशन-5 और बच्चे सिंह ने एलईडी टीवी जीता। सैमसंग स्मार्टफोन समेत कई अन्य गैजेट भी विजेताओं को मिले।

कैंपस में विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए 30 फूड, क्राफ्ट और गेमिंग स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉल्स के जरिए छात्रों को मनोरंजन के साथ टीमवर्क और प्रबंधन कौशल दिखाने का अवसर मिला।

आयोजकों के मुताबिक, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर एप्लीकेशंस तथा टेक गीक्स के सहयोग से आयोजित इस फेस्ट का उद्देश्य छात्रों को किताबी पढ़ाई से आगे ले जाकर तकनीकी नवाचार और व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में उद्योग जगत के विशेषज्ञों की मौजूदगी और छात्रों की प्रतिभा ने यह संदेश दिया कि तकनीक की दुनिया में भविष्य की संभावनाएं तलाशने का जज्बा नई पीढ़ी में भरपूर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments