Home » शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच

शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच

हमारे संवाददाता
देहरादून। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के दौरान कथित अपमान के विरोध में आज देहरादून में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास घेराव करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री आवास घेरने से पहले देहरादून के परेड ग्राउंड में अलग—अलग जिलों से कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पहुंचे। यहां कांग्रेस के बड़े नेताओं की ओर से जनसभा को संबोधित किया गया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में खड़गे के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया वह लोकतांत्रिक परंपराओं और विपक्ष के सम्मान के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। इस प्रदर्शन के चलते देहरादून के विभिन्न इलाकों में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।
इधर परेड ग्राउंड में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी श्ौलजा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत विपक्ष के विधायकों की ओर से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। उसके बाद कांग्रेस की तरफ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च पर निकले। जो दिलाराम चौक होते हुए हाथी बड़कला पहुंचे जहंा पुलिस ने उन्हे बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक हुई और उन्होने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। काफी देर धक्का मुक्की के बाद पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *