Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBIG BEAUTIFUL BILL : अमेरिकी संसद से बिग ब्यूटीफुल बिल हुआ पास

BIG BEAUTIFUL BILL : अमेरिकी संसद से बिग ब्यूटीफुल बिल हुआ पास

वॉशिंगटन: BIG BEAUTIFUL BILL  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वन बिग ब्यूटीफुल बिल हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से गुरुवार (स्थानीय समय) को पास हो गया. जानकारी के मुताबिक यह बिल 218-214 के अंतर से पास हुआ है. बिग ब्यूटीफुल बिल पास होना राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. यहां से  बिल पास होने के बाद अब इसको राष्ट्रपति के पास साइन होने के लिए भेजा जाएगा.

Rekha Gupta Controversy : रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन टेंडर पर क्या विवाद?

द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, दो रिपब्लिकन सांसदों थॉमस मैसी और ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने इसके खिलाफ जाकर डेमोक्रेटिक के पक्ष में मतदान किया. यह ऐतिहासिक विधेयक, जिसमें टैक्स कटौती तथा पेंटागन और सीमा सुरक्षा के लिए वित्त पोषण में वृद्धि शामिल है. वहीं, बिग ब्यूटीफुल बिल के दोनों सदनों से पास होने पर ट्रंप ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि मैंने अमेरिका के लोगों को डैथ टैक्स से मुक्त कराया है. उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इससे अच्छा कोई और तोहफा नहीं हो सकता.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के हवाले से बताया कि डोनाल्ड ट्रंप आज शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब एक ‘बड़े समारोह’ में विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे. वहीं, विधेयक पारित होने के बाद, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्वीकार किया कि कभी-कभी उन्हें ‘संदेह’ होता था कि विधेयक 4 जुलाई तक पारित हो जायेगा. वेंस ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सभी को बधाई. कई बार तो मुझे संदेह भी हुआ कि हम 4 जुलाई तक यह काम पूरा कर लेंगे! लेकिन अब हमने करों में बड़ी कटौती की है और सीमा को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाए हैं. वादे किए, वादे पूरे किए!’

इससे पहले द हिल ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि मंगलवार को अमेरिकी सीनेट में यह विधेयक 51-50 मतों से पारित हुआ, जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने टाई-ब्रेकिंग वोट डाला. रिपोर्ट में कहा गया कि 800 से ज्यादा पन्नों वाले इस बिल के अंतिम 51-50 वोट के लिए गहन बातचीत हुई, क्योंकि सांसदों ने संशोधन पर 27 घंटे तक मैराथन मतदान शुरू करने से पहले सप्ताहांत में काम किया, जिसके दौरान रिपब्लिकन नेताओं ने विरोधियों का समर्थन जीतने की कोशिश की.

इस विधेयक में कर कटौती, आर्मी का बजट, डिफेंस और एनर्जी उत्पादन के लिए बढ़े खर्च, हेल्थ और पोषण कार्यक्रमों में कटौती जैसी प्रमुख बातें शामिल की गई हैं. बिग ब्यूटीफुल बिल अवैध प्रवासियों के डिपोर्टेशन के लिए राशि जुटाने से भी संबंध रखता है. वहीं, विपक्षियों का मानना है कि इस खर्च का प्रभाव स्वास्थ्य और शिक्षा पर पड़ने की संभावना है. इसी वजह से एलन मस्क इस बिल का पुरजोर विरोध कर रहे हैं.

TRINIDAD AND TOBAGO : पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments