Thursday, October 22, 2026
Homeदेहरादून62.50 लाख ₹ की साईबर ठगी में सिविल इंजीनियर गिरफ्तार

62.50 लाख ₹ की साईबर ठगी में सिविल इंजीनियर गिरफ्तार

देहरादून। 62.50 लाख की साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक सिविल इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोयंबटूर तमिलनाडू से गिरफ्तार कर लिया है जो पीडितों को झांसे में लेने के लिए मैट्रीमोनियल साईट का प्रयोग किया करता था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, नवनीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि एक प्रकरण जनपद नैनीताल निवासी पीड़ित द्वारा दर्ज कराया गया, जिसमें शिकायतकर्ता के द्वारा स्वयं का मैट्रीमोनियल साईट संगम डॉट कॉम पर एकाउण्ट होने की बात कही गयी तथा उक्त साईट पर एक अन्जान युवती आरोशी रॉय का मैसेज प्राप्त होने की बात कही गयी, जिसके बाद व्हाटसप पर मैसेज/कालिंग के द्वारा कुछ समय तक बातचीत होना बताया, उक्त युवती द्वारा स्वयं का कम्बोडिया में कपडों का व्यापार होने की बात बतायी गयी तथा पीडित से कुछ दिन बात होने के उपरान्त बेनोकॉइन ट्रेडिंग एपलीकेशन के बारे में जानकारी दी गयी जिसके माध्यम से ऑनलाईन क्रिप्टो करेन्सी में निवेश किये जाने की बात कही गयी । जिसके बाद शिकायतकर्ता को व्हाटसप के माध्यम से क्रिप्टो करेन्सी में निवेश करने हेतु उपलब्ध कराये गये विभिन्न बैंक खातो में लगभग 62.50 लाख रुपये की धनराशी धोखाधड़ीपूर्वक जमा करायी गयी।
मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान साईबर क्राईम पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातों/ रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बरों/व्हाट्सअप की जानकारी हेतु सम्बन्धित बैंकों, सर्विस प्रदाता कम्पनियों, मेटा कम्पनी से पत्राचार कर डेटा प्राप्त किया गया। प्राप्त डेटा के विश्लेषण से जानकारी मे आया कि साईबर अपराधियो द्वारा घटना में पीड़ित से संगम डॉट कॉम मैट्रीमोनियल साईट पर दोस्ती करने के उपरान्त व्हाटसप पर मैसेज/कालिंग के माध्यम से बेनोकॉइन एप पर ऑनलाईन क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश कर अधिक लाभ कमाये जाने के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में धनराशि स्थानान्तरित करवायी गयी। जांच के दौरान साईबर थाना पुलिस द्वारा मुकदमें में प्रकाश में आए बैंक खातों तथा मोबाइल नम्बरों का सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी/डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर मुकदमें में प्रकाश में आये आरोपी वेलमुरुगन पुत्र कुप्पूसेमी निवासी 358 जय नगर, 5वीं स्ट्रीट, रक्कियापालयम, पीरिवू, नल्लुर, डिस्ट्रिक्ट तिरुपपुर, तमिलनाडु 641606 को चिन्हित करते हुये तमिलनाडू पुलिस की मदद से कोयंबटूर तमिलनाडू से लाकर न्यायालय में पेश कर आरोपी वेलमुरुगन को न्यायिक हिरासत में उप—जिला कारागार हल्द्वानी जनपद नैनीताल भेजा गया।
आरोपी द्वारा मैट्रीमोनियल साईट संगम डॉट कॉम पर महिलाओं के नाम की फेक आईडी बनाकर पीडितों को रिक्वेस्ट भेजी जाती थी, तथा स्वयं का कपडों का बिजनेस कम्बोडिया में होना बताया जाता था, कुछ समय तक मैट्रीमोनियल साईट्स पर ही चैटिंग किये जाने के उपरान्त आरोपी द्वारा अपना व्हाटसप नम्बर पीडितों के साथ शेयर किया जाता था। जिसके बाद व्हाटसप पर मैसेज/कॉलिंग के माध्यम से ही पीडितों को फर्जी बेनोकॉइन एप के माध्यम से क्रिप्टो करेन्सी में निवेश कर अत्यधिक लाभ प्राप्त किये जाने की बात कही जाती थी, तथा क्रिप्टो करेन्सी में निवेश किये जाने हेतु व्हाटसप के माध्यम से ही अलग—अलग बैंकों के खाते प्रदान किया जाते थे, जिसमें पीडितों द्वारा लालच में आकर भारी भरकम धनराशि निवेश कर दी जाती थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments