Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयAssam Flood : असम के 12 जिलों में 5.6 लाख से अधिक...

Assam Flood : असम के 12 जिलों में 5.6 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित, 12 की मौत

गुवाहाटी। Assam Flood :  असम में बाढ़ की स्थिति में गुरुवार को सुधार हुआ, हालांकि 12 जिलों में 5.6 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। दो और लोगों की जान चली गई है। बुधवार तक राज्य के 16 जिलों में 6.8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

World Environment Day : पर मुख्यमंत्री धामी ने किया पौधारोपण

विभिन्न हिस्सों में ट्रेन सेवाएं प्रभावित

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या 21 हो गई है। श्रीभूमि सर्वाधिक प्रभावित जिला है, जहां 2.15 लाख से अधिक लोग पीडि़त हैं। विभिन्न हिस्सों में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कम दूरी की ट्रेनों को रद कर दिया गया है, लेकिन लंबी दूरी की ट्रेनें चल रही हैं।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भी जलमग्न

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भी जलमग्न है। मणिपुर में भी बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। नदियों में पानी कम होने लगा है। असम राइफल्स और सेना ने राज्यभर में ऑपरेशन जलराहत के तहत बचाव और राहत कार्य जारी रखा। बाढ़ से राज्य में 1.65 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित हैं।

अरुणाचल में बाढ़ की स्थिति गंभीर

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति गुरुवार को गंभीर बनी रही। लगातार बारिश जारी रहने से अरुणाचल के 24 जिलों में 33 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इस वर्ष भूस्खलन और बाढ़ से 12 लोगों की जान गई है। पिछले 24 घंटों में विभिन्न जिलों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।

पोर्ट में कहा गया है कि विभिन्न जिलों के 214 गांवों की 33,200 की आबादी बाढ़ और भूस्खलन के कारण प्रभावित हुई है, जबकि अधिकतर प्रमुख नदियां और उनकी सहायक नदियां उफान पर हैं, हालांकि ये नदियां अपने सामान्य जलस्तर से नीचे बह रही हैं।

राज्य भर में 481 घर क्षतिग्रस्त हुए

कुल मिलाकर, राज्य भर में 481 घर क्षतिग्रस्त हुए और 432 पशुओं के मारे जाने की सूचना है। भूस्खलन और बाढ़ से संबंधित घटनाओं के कारण पूर्वी कामेंग में सात, निचले सुबानसिरी में दो तथा लोंगडिंग, लोहित और अंजॉ जिलों में एक-एक मौत की सूचना है।

राज्य में नौ लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हुई

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नौ लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हुई, एक की बाढ़ से संबंधित घटना में, दूसरे की दीवार गिरने के कारण और मई में लोंगडिंग जिले में खराब मौसम के दौरान पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान चार अन्य लोग घायल भी हुए।

Ram Mandir Pran Pratishtha : प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम जारी, सीएम योगी मौजूद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments