Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi Saudi Arabia Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के...

PM Modi Saudi Arabia Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के लिए रवाना

PM Modi Saudi Arabia Visit :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

Saint Premanand Maharaj : संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का बदल गया समय

पीएम मोदी का तीसरे कार्यकाल में पहला सऊदी दौरा

यह प्रधानमंत्री मोदी की तीसरे कार्यकाल में सऊदी अरब की पहली यात्रा होगी। इससे पहले वह 2016 और 2019 में वहां की यात्रा कर चुके हैं। यह यात्रा तब हो रही है, जब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सितंबर 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत का दौरा किया था। उसी समय रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक हुई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर जानकारी दी

सऊदी अरब के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर ट्वीट किया, ‘सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लूंगा। भारत सऊदी अरब के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को महत्व देता है। पिछले दशक में द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय गति आई है। मैं सामरिक भागीदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं। मैं वहां भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करूंगा।’

Chardham Yatra 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments