Saturday, October 24, 2026
Homeराष्ट्रीयEid 2025 : मुरादाबाद में नमाजियों को रोकने पर हंगामा... पुलिस से...

Eid 2025 : मुरादाबाद में नमाजियों को रोकने पर हंगामा… पुलिस से नोकझोंक, लगाए गए धार्मिक नारे

Eid 2025 : मुरादाबाद में ईदगाह मैदान में नमाजियों को जाने से रोकने पर हंगामा हो गया। लोगों के विरोध जताने पर उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने बताया कि ईदगाह के भर जाने के कारण सुरक्षा के लिहाज से लोगों को रोका गया। हंगामे को देखते हुए मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा कर शांत करवाया।

Ghibli Style Image : घिबली स्टाइल इमेज की मांग के कारण चैटजीपीटी आउटेज, Open AI ने लिया बड़ा फैसला

इसके बाद दोबारा नजाम अदा करवाई गई। एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे मामले का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उधर, ईद की नमाज के लिए ईदगाह पर सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सड़क से लेकर छत तक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं। संभल में ड्रोन से पूरे एरिया की निगरानी की जा रही है। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।

12 बजे तक बस समेत भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

ईद की नमाज के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के साथ ही यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। सोमवार दोपहर बारह बजे तक शहर में रोडवेज बस समेत सभी तरह के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं ईदगाह रोड और उसके आसपास की सड़कों पर सभी तरह के वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा।

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रूट डायवर्जन सोमवार सुबह छह बजे से लागू कर दिया गया है। वाहनों को रोकने के लिए शहर में जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संभल चौराहे से लोग पैदल ही ईदगाह की ओर जा सकेंगे। दोपहर 12 बजे के बाद यातायात सामान्य हो जाएगा।

Banking New Rule : एटीएम से पैसे निकालना महंगा,इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments