Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयSambhal : लविदा जुमे की नमाज को लेकर संभल शहर में हाई...

Sambhal : लविदा जुमे की नमाज को लेकर संभल शहर में हाई अलर्ट, पीएसी और आरआरएफ फोर्स तैनात

Sambhal :  अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। संभल शहर में सबसे ज्यादा चौकसी की जाएगी। सड़क और छतों पर नमाज नहीं पढ़ने की हिदायत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पीस कमेटी की बैठक में दे चुके हैं। अब एहतियाती तौर पर चौकसी बरती जा रही है। पीएसी और आरआरएफ के साथ थानों की फोर्स को तैनात किया जाना है।

Uttarakhand Colleges : महाविद्यालयों में 75% उपस्थिति अनिवार्य, शासन ने जारी किया आदेश

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। पीएसी और आरआरएफ की दस कंपनी सुरक्षा में लगाई गई हैं। थानों और पुलिस लाइन से भी फोर्स को मुस्तैद किया गया है। सभी से पीस कमेटी की बैठक में अपील की जा चुकी है कि वह शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं। सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे इलाके में ड्रोन से भी निगरानी कराई जानी है। अधिकारी भी इलाके में भ्रमणशील रहेंगे।

ईद की नमाज पर भी रहेगी कड़ी चौकसी, सड़क और छत पर नहीं पड़ सकेंगे नमाज

बुधवार को संभल कोतवाली (Sambhal) में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एएसपी श्रीश्चंद्र ने कहा था कि अलविदा जुमा और ईद की नमाज शांतिपूर्ण से अदा की जाए, लेकिन छत व सड़कों पर कोई नमाज अदा करने के लिए जमा नहीं होगा। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यही नियम ईद की नमाज के दौरान भी लागू रहेगा। इसके लिए पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी।

संभल के 1800 लोग एहतियाती तौर पर किए जा चुके हैं पाबंद, सांसद भी शामिल

होली से लेकर ईद तक पुलिस-प्रशासन ने लगातार कार्रवाई की है। शहर में 1800 लोग पाबंद किए जा चुके हैं। इसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क व उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क भी शामिल हैं। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि लगातार पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। यह एहतियाती तौर पर कार्रवाई है। होली से पहले भी कार्रवाई की गई थी। अब ईद को लेकर भी कार्रवाई हुई है। कोई भी माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

11 जोन व 28 सेक्टर में संभल बांटा, मजिस्ट्रेट भी निगरानी में रहेंगे तैनात

अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल संभल शहर (Sambhal) को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने 11 जोन और 28 सेक्टर में बांटा है। निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट की भी तैनाती रहेगी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हर गतिविधि पर निगरानी रखेंगे और आला अधिकारियों को जानकारी देंगे। डीएम ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार आयोजित किए जाएं। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह निगरानी बनाए हुए हैं। इसके चलते ही जोन और सेक्टर में संभल को बांटा गया है और ड्यूटी भी लगाई गई है। मालूम हो 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से लगातार शहर में निगरानी है।

Ghaziabad : गाजियाबाद में हुआ बड़ा हादसा, कपड़ा फैक्ट्री में बॉयलर फटा; तीन मजदूरों की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments