Saturday, October 24, 2026
Homeराष्ट्रीयPune Bus Rape Case : वारदात के तीन दिन बाद पुलिस के...

Pune Bus Rape Case : वारदात के तीन दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा कुकर्मी दत्तात्रेय; बस के अंदर महिला से किया था रेप

Pune Bus Rape Case : पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म मामले में आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को शुक्रवार को शिरूर तहसील में हिरासत में लिया गया। आरोपी की पहचान दत्तात्रेय गाडे के रूप में हुई है।

IMD Weather alert : यूपी-उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की संभावना

एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था

इससे पहले फरार आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाड़े पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी तलाशी के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही थी और खोजी कुत्ते भी लगाए गए थे। पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया था कि दतात्रेय की तलाश के लिए पुलिस की 13 टीमें गठित की गई थीं।

क्या है मामला? (Pune Bus Rape Case)

25 फरवरी की सुबह करीब 5.45 बजे उसने स्वारगेट बस अड्डे के अंदर खड़ी राज्य परिवहन की बस में 26 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाली महिला सतारा जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था।

स्वारगेट बस स्टैंड पर हुई घटना

दुष्कर्म की घटना शहर के सबसे व्यस्त बस स्टैंड में से एक स्वारगेट बस स्टैंड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, गाडे ने महिला को धोखे से खाली बस में चढ़ाया, उसका दरवाजा बंद किया और उसके साथ मारपीट की। हैरानी की बात है कि आसपास लोग मौजूद थे।

पुलिस उपायुक्त स्मार्टाना पाटिल ने संवाददाताओं को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिला आरोपी के साथ बस की ओर जाती दिख रही है। दरअसल, पुलिस ने फुटेज से ही आरोपी की पहचान की। पाटिल ने पुष्टि की कि घटना के समय स्टेशन परिसर में कई लोग और कई बसें थीं।

आरोपी ने खुद को कंडक्टर बताया

महिला सुबह करीब 5:45 बजे सतारा जिले के फलटन जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। एमएसआरटीसी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने उसे खाली बस में चढ़ाया और खुद को कंडक्टर बताया। जब महिला ने कहा कि बस खाली है, तो उसने कहा कि उसमें लोग सो रहे हैं।

रास्ते में फोन पर अपनी एक सहेली को घटना बताई

पुलिस ने बताया कि मारपीट के बाद महिला अपने गृहनगर के लिए बस में सवार हुई और रास्ते में फोन पर अपनी एक सहेली को घटना बताई। अपनी सहेली की सलाह पर वह बस से उतरी और मामले की शिकायत करने पुलिस के पास गई।

देश की तीन सार्वजनिक परिवहन संस्थाओं में से एक

एमएसआरटीसी देश की तीन सार्वजनिक परिवहन संस्थाओं में से एक है, जिसके पास 14,000 से ज्यादा बसों का बेड़ा है। हर दिन 55 लाख से ज्यादा यात्री इसकी बसों में यात्रा करते हैं।

Almora News : ल्वेटा गांव के 35 घरों में जोशीमठ की तरह दरारें, एसडीएम को दिए जांच के आदेश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments