Saturday, October 24, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Mmodi France Visit : फ्रांस में आज नए भारतीय वाणिज्य दूतावास...

PM Mmodi France Visit : फ्रांस में आज नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

PM Mmodi France Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे का आज तीसरा दिन है। आज पीएम मोदी फ्रांस के मशहूर शहर मार्सिले में रहेंगे, जहां वे भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के फ्रांस दौरे का यह आखिरी दिन है और यहां से वे अमेरिका दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी 10 फरवरी को फ्रांस पहुंचे थे।

Acharya Satyendra Das : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

क्या है पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम

अपने फ्रांस दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी फ्रांस में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। यह फ्रांस में भारत का दूसरा वाणिज्य दूतावास होगा। पेरिस में पहले से ही भारत का एक वाणिज्य दूतावास काम कर रहा है। वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी मजारगेज युद्ध स्मारक जाएंगे, जहां वे प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर प्रोजेक्ट का दौरा करेंगे। यह एक न्यूक्लियर फ्यूजन प्रोजेक्ट है, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग से बन रहा है।

मंगलवार को एआई समिट में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस की राजधानी (PM Mmodi France Visit) पेरिस में हुए एआई समिट की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सह-अध्यक्षता की। सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि एआई, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और समाज को बदल रहा है। इसे लेकर ओपन सोर्स वैश्विक फ्रेमवर्क बने ताकि दुनिया में इसे लेकर पारदर्शिता और विश्वास बढ़े। पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि तकनीक ने नौकरियां कम नहीं की हैं बल्कि बढ़ाई हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंप्यूटरों को इंसानों की तरह सोचने और काम करने में सक्षम बनाने वाली तकनीक है। यह कंप्यूटर विज्ञान का उभरता हुआ क्षेत्र है। जिसमें गणित, सांख्यिकी, संज्ञानात्मक विज्ञान को कंप्यूटिंग से जोड़ा जाता है। एक रिपोर्ट में बीते साल कहा गया था कि भारत, सिंगापुर, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे प्रमुख देशों में 60 फीसदी कंपनियों के पास एआई परियोजनाएं चल रही हैं या पायलट चरण में हैं। वहीं, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी, जापान जैसे देशों में केवल 36 प्रतिशत कंपनियों ने इसी तरह की एआई पहल शुरू की है।

Uttarakhand Municipal Bodies : नए बोर्ड गठन के बाद अब बजट को लेकर शासन ने शुरू की सख्ती

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments