Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयLucknow Murder Case : पांच हत्याओं से दहला लखनऊ, बेटे ने की...

Lucknow Murder Case : पांच हत्याओं से दहला लखनऊ, बेटे ने की मां और 4 बहनों की हत्या

लखनऊ। Lucknow Murder Case :  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लखनऊ के होटल शरणजीत में पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम 24 वर्षीय अरशद ने दी है। उसने अपनी मां और चार बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

LPG Cylinder Price : नए साल पर 14-16 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलिंड हुआ सस्ता

थाना नाका क्षेत्र के होटल शरणजीत सभी लोग 30 दिंसबर को रुकने के लिए आए थे। वह सभी होटल के रूम नंबर 109 में रुके थे। 31 दिंसबर 2024 की रात में अरशद (उम्र 24 वर्ष) ने अपनी मां और चार बहनों रहमीन, अल्शिया, अक्शा और आलिया की हत्या कर दी। सभी के हाथ की नस कटी हुई है।

माना जा रहा है कि सभी की मौत खून बहने की वजह से हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

होटल में की जा रही जांच (Lucknow Murder Case)

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की गई। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। प्रकरण में विस्तृत जांच जारी है।

डीसीपी लखनऊ रवीना त्यागी ने बताया- आगरा के रहने वाले 24 वर्षीय अरशद को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

New Year : नव वर्ष के आगमन पर मुख्यमंत्री धामी ने बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments