Friday, November 6, 2026
Homeउत्तराखंडHELICOPTER CRASH IN UTTARKASHI : उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, छह यात्रियों की...

HELICOPTER CRASH IN UTTARKASHI : उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, छह यात्रियों की मौत

उत्तरकाशी: UTTARKASHI HELICOPTER CRASH उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में छह लोगों के मौत हो गई है। पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस हादसे के बाद तीनों हेलिपैड गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ हेली सेवा रोक दी गई है।

Amritsar : ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरहद पर तनाव,अमृतसर एयरपोर्ट बंद

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश (HELICOPTER CRASH IN UTTARKASHI)

हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके की ओर रवाना हो गई हैं.  बताया जा रहा है कि यह प्राइवेट कम्पनी का हेलीकाप्टर एरो ट्रिंक था. दुर्घटनास्थल के लिए पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व टीम रवाना की गई हैं.

दुर्गम स्थान पर जंगल में गिरा हेलीकॉप्टर

बता दें कि उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से गंगनानी जहां पर ये हादसा हुआ है, वहां की दूरी करीब 50 किलोमीटर है. पहाड़ी और दुर्गम स्थान होने के कारण रेस्क्यू टीमों को ऐसे स्थानों तक पहुंचने में समय लग जाता है. हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास जंगल में क्रैश हुआ है. उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने पुष्टि की है कि गंगनानी के पास जंगल में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है.

चारधाम यात्रा के दो धाम यमुनोत्री और गंगोत्री उत्तरकाशी जिले में हैं. यमुनोत्री के लिए इसी बार नया हेलीपैड बना है, जहां से तीर्थयात्री चारों धामों के लिए उड़ान भर सकते हैं. इन दिनों उत्तराखंड में मौसम भी खराब है.

Rohit Sharma Retirement : रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का किया एलान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments