Wednesday, October 21, 2026
HomeखेलRohit Sharma Retirement : रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का...

Rohit Sharma Retirement : रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का किया एलान

Rohit Sharma Retirement : अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, वह वनडे में खेलना जारी रखेंगे। हिटमैन ने अचानक यह फैसला लेकर फैंस को चौंका दिया है। अगले महीने भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से ही नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत होगी।

Operation Sindoor News : आज 11 बजे होगी सर्वदलीय बैठक, जवाबी कार्रवाई की रणनीति बताएगी केंद्र सरकार

रोहित ने सोशल मीडिया पर किया संन्यास का एलान

रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास (Rohit Sharma Retirement) का एलान अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी टेस्ट कैप की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी साथियों को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। इस प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं वनडे में भारत के लिए खेलना जारी रखूंगा।

हिटमैन के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। अब सोशल मीडिया पर प्रशंसक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

Triyuginarayan Temple : त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनिया भर से आ रहे हैं जोड़े

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments