Friday, November 6, 2026
Homeउत्तराखंडCBSE Results 2025 : इस साल 13वें स्थान पर रहा देहरादून रीजन,...

CBSE Results 2025 : इस साल 13वें स्थान पर रहा देहरादून रीजन, CM ने उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई दी

CBSE Results 2025 :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा 12वीं और 10वीं का परिणाम मंगलवार को घोषित किया। इसके साथ ही सीबीएसई छात्रों के रिजल्ट का लंबा इंतजार भी खत्म हो गया। बोर्ड की ओर से सुबह पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया। जबकि इसके करीब दो घंटे बाद बोर्ड की ओर से 10वीं का भी परिणाम घोषित किया गया। इस बार देहरादून रीजन 13वें स्थान पर रहा।

Amritsar Liquor Case : अमृतसर में जहरीली शराब का तांडव,आठ लोगों की मौत, कई गंभीर

देहरादून सर्किल में 12वीं का 83.45 फीसदी रिजल्ट रहा

बता दें कि सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 और उत्तरप्रदेश के आठ जिलों के स्कूल आते हैं। पहली बार बोर्ड की ओर से देहरादून रीजन का परिणाम जारी नहीं किया गया है। केंद्र से बने रिजल्ट के आधार पर ही बोर्ड ने जानकारी दी गई है। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी मनीष अग्रवाल ने बताया कि देहरादून सर्किल में 12वीं का 83.45 फीसदी रिजल्ट रहा। जबकि 10वीं का पासिंग प्रतिशत 90.97 रहा।

CM ने 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई दी (CBSE Results 2025)

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और अटूट संकल्प का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं हमारे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सभी विद्यार्थी आगे भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ अपने जीवन में निरंतर प्रगति करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा जिन विद्यार्थियों का परिणाम उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा, वे निराश न हों, यह जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं है। यह स्वयं को और बेहतर बनाने, आत्ममंथन करने और नए सिरे से आगे बढ़ने का अवसर है। असफलता भी सफलता की राह का एक महत्वपूर्ण चरण होती है।

Helicopter Service : थंबी एविएशन की हेली सेवा पर DGCA ने लगाई रोक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments