Friday, November 6, 2026
Homeराष्ट्रीयOperation Sindhu : ईरान से वापस आए 285 और लोग

Operation Sindhu : ईरान से वापस आए 285 और लोग

नई दिल्ली। Operation Sindhu :  ईरान में जारी संघर्ष के बीच भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने का काम तेज कर दिया है। रविवार रात को एक और विशेष उड़ान के जरिए 285 भारतीय नागरिकों को भारत लाया गया, जिससे अब तक कुल 1,713 भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

Iran-Israel Conflict : इजरायली स्ट्राइक ने ईरान में मचाई तबाही, 950 लोगों की मौत

285 नागरिक दिल्ली पहुंचे

रविवार रात 11:30 बजे माशहद (Mashhad), ईरान से चली विशेष उड़ान नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने खुद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि ऑपरेशन सिंधु के तहत यह अब तक की कुल आठवीं फ्लाइट थी।

MEA ने क्या पोस्ट किया?

“भारत के बचाव प्रयास जारी हैं। माशहद से आई विशेष फ्लाइट से 285 भारतीय नागरिक नई दिल्ली पहुंचे, जिन्हें MoS पबित्रा मार्गेरिटा ने प्राप्त किया। अब तक कुल 1,713 भारतीय नागरिक ईरान से स्वदेश लाए जा चुके हैं।”

भारतीयों की भावुक प्रतिक्रियाएं

ईरान से लौटे लोगों ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया…

लखनऊ के फजल अब्बास ने कहा- “बहुत अच्छा लग रहा है। पीएम मोदी हम सबको परिवार की तरह मानते हैं। उन्होंने हमें ईरान के कोनों से निकाल कर घर वापस पहुंचाया।”

एक अन्य प्रवासी एसएन जैदी ने कहा- “हमारी सरकार, दूतावास और विदेश मंत्रालय का धन्यवाद करता हूं।”

मार्शल नाम के एक प्रवासी ने कहा- “शब्दों में वो भावनाएं बयान नहीं की जा सकतीं जो भारत लौटने के बाद महसूस हो रही हैं।”

रज़ा नाम के एक और नागरिक ने कहा- “भारतीय दूतावास बहुत मेहनत कर रहा है। हमें पूरा भरोसा था कि मोदी सरकार हमें बचा लेगी।”

एक दिन में दो फ्लाइट्स से आए कुल 596 नागरिक

रविवार को पहले भी एक फ्लाइट 311 भारतीय नागरिकों को लेकर नई दिल्ली पहुंची थी। यह फ्लाइट माशहद से दोपहर 4:30 बजे पहुंची थी। इस प्रकार रविवार को ही कुल 596 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments