Friday, November 6, 2026
Homeराष्ट्रीयIran-Israel Conflict : इजरायली स्ट्राइक ने ईरान में मचाई तबाही, 950 लोगों...

Iran-Israel Conflict : इजरायली स्ट्राइक ने ईरान में मचाई तबाही, 950 लोगों की मौत

दुबई। Iran-Israel Conflict :  ईरान और इजरायल के बढ़ते तनाव में हजारों लोगों की जान जा चुकी है। मानवाधिकार समूह के अनुसार, इजरायल की एअर स्ट्राइक में कम से कम 950 ईरानी लोगों की मौत हुई है और 3,450 से ज्यादा लोग घायल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

380 से ज्यादा आम नागरिकों की मौत

वाशिंगटन आधारित मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने ईरान में मृतकों के आंकड़े पेश किए हैं। इस समूह की मानें तो ईरान पर हुए हमले में 380 से ज्यादा आम नागरिक और सेना के 253 से ज्यादा जवानों की मौत हुई है।

ईरान ने भी बताए थे आंकड़ें

बता दें कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान हर रोज मृतकों के आंकड़े साझा नहीं कर रहा है। शनिवार को ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि इजरायली हमलों में लगभग 400 ईरानी मारे गए हैं और 3,056 लोग घायल हैं।

अमेरिकी स्ट्राइक मृतकों की संख्या साफ नहीं

हालांकि, शनिवार की रात को अमेरिका ने भी ईरान की कुछ जगहों पर बम बरसाए हैं। इनमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु ठिकानों का नाम शामिल है। अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने बयान जारी करते हुए कहा था कि इस हमले में हमें काफी नुकसान हुआ है, लेकिन हमारे परमाणु हथियार पूरी तरह सुरक्षित हैं। मगर इस दौरान ईरान ने मृतकों का आंकड़ा नहीं बताया था।

इजरायल में कितने लोगों की मौत?

13 जून को इजरायल और ईरान के बीच तनाव शुरू होने के बाद इजरायल ने भी 21 जून को मृतकों के आंकड़े साझा किए थे। इजरायल के अनुसार ईरानी हमले में 24 लोगों की मौत हुई थी और 900 से ज्यादा लोग घायल थे। हालांकि, अमेरिकी एअर स्ट्राइक के बाद इजरायल से चौंकाने वाले मंजर सामने आ रहे हैं। ईरान की मिसाइलें तेल अवीव समेत कई शहरों पर मौत बनकर बरस रही हैं। इन हमलों में कई इजरायली नागरिकों के मारे जाने की संभावना है।

YOGA POLICY 2025 : उत्तराखंड में लागू हुई देश की पहली योग पॉलिसी 2025

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments