Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखंडबीडीसी सदस्य के अपहरण से फैली सनसनी

बीडीसी सदस्य के अपहरण से फैली सनसनी

नैनीताल। कोटाबाग ब्लॉक के छड़ा से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल भटृृ के कथित अपहरण के मामले से क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। इसके चलते देर रात तक थाना परिसर में हंगामा होता रहा। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थक एक—दूसरे पर आरोप—प्रत्यारोप लगाते हुए आमने— सामने आ गए।
जानकारी के अनुसार कमल भटृृ के चाचा विपिन भटृृ ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके भतीजे ने हालिया चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया था। इसी कारण चकलुवा निवासी परविंदर सिंह और गेबुआ निवासी संजय बिष्ट ने उनके भतीजे का अपहरण कर लिया है। मामला सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। दोनों दलों के समर्थकों के बीच आरोप—प्रत्यारोप का दौर देर रात तक चलता रहा, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा। एसओ विजय मेहता ने बताया कि मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और अपहृत को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments