Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Weather News : उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट,औली सहित ऊंचाई...

Uttarakhand Weather News : उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट,औली सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

Uttarakhand Weather News :  उत्तराखंड में आज औली-बदरीनाथ यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। पहाड़ों में बफर्बारी जारी है तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। अचानक मौसम के करवट बदलने से एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास हुआ। खासतौर पर पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी।

Holi 2025 : मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। जबकि देहरादून समेत हरिद्वार और नैनीताल जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया था। वहीं आने वाले दिनों की बात करें तो 17 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।

यमुनोत्री धाम सहित आसपास मध्य रात्रि से बर्फबारी तो निचले इलाकों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश बर्फबारी के चलते ठंड लौट रही है। बारिश बर्फबारी के चलते अभी तक यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही सुचारू रूप से हो रही है।

बर्फबारी के चलते पहाड़ों (Uttarakhand Weather News ) में ठंड लौट आई है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी।
विज्ञापन

रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री बढ़ाेतरी के साथ 16.1 डिग्री रहा था। ऐसा ही हाल प्रदेशभर के सभी जिलों का रहा था।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मार्च तक प्रदेशभर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

Sports Ministry : खेलों में आयु के जरिये धोखाधड़ी करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों की अब खैर नहीं, लगेगा प्रतिबंध

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments