Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Panchayat chunav 2025 : आज से शुरू होगी नॉमिनेशन की प्रक्रिया

Uttarakhand Panchayat chunav 2025 : आज से शुरू होगी नॉमिनेशन की प्रक्रिया

देहरादून: Uttarakhand Panchayat chunav 2025  उत्तराखंड में हरिद्वार जिला को छोड़ बाकी 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं. बीती 28 जून को पंचायत चुनाव के लिए संशोधित अधिसूचना जारी होने के बाद आज यानी 2 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. तय कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 2 जुलाई से 5 जुलाई तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों को दाखिल कर सकते हैं. वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग की मानें तो प्रदेश के 12 जिलों में 1 जुलाई तक कुल 22,321 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है.

Amarnath Yatra 2025 : अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना; सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

नैनीताल हाईकोर्ट ने लगाई थी रोक

बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 21 जून को चुनावी अधिसूचना जारी की गई थी, लेकिन मामला नैनीताल हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद 23 जून को नैनीताल हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रमों को अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित करने का आदेश दिया. जिसके चलते 24 जून को राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी चुनावी कार्यक्रमों को अग्रिम आदेशों के लिए स्थगित कर दिया था.

ऐसे में नैनीताल हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद 27 जून को हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रमों पर लगी रोक को हटाते हुए नया चुनावी कार्यक्रम जारी करने के आदेश दिए. इसके बाद उत्तराखंड शासन और राज्य निर्वाचन आयोग ने 28 जून को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संबंधित संशोधित अधिसूचना जारी की थी. जिसके तहत 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से सूचना जारी की गई.

इसके साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री भी शुरू कर दी गई. ऐसे में 21 जून को चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद 23 जून को जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सूचना जारी किए जाने के बाद ही नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई थी. जिसके तहत 23 जून को 45 नामांकन पत्र और 24 जून को 1062 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी.

1 जुलाई तक 22,321 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

वहीं, चुनाव पर लगी रोक और फिर संशोधित अधिसूचना जारी होने के बाद फिर से नामांकन पत्रों की बिक्री 30 जून से शुरू हुई. ऐसे में 30 जून को 5,746 और 1 जुलाई को 15,468 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अभी तक कुल 22,321 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है.

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चुनावी कार्यक्रम-

2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी.
7 जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी.
10 और 11 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक नाम वापसी की तिथि रखी गई है.
दो चरणों में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव होंगे.
पहले चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन 14 जुलाई को किया जाएगा.
पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को होगा.
दूसरे चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन 18 जुलाई को किया जाएगा.
दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा.
दोनों चरणों के चुनाव की मतगणना एक साथ 31 जुलाई को होगी.

CAMPA meeting Uttarakhand : मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड कैंपा शासी निकाय की बैठक सम्पन्न

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments