Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Monsoon 2025 : मानसून का असर,चारधाम यात्रा प्रभावित, हाईवे बंद

Uttarakhand Monsoon 2025 : मानसून का असर,चारधाम यात्रा प्रभावित, हाईवे बंद

Uttarakhand Monsoon 2025 : उत्तराखंड में मानसून का असर चारधाम यात्रा पर गहराने लगा है। केदारनाथ में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते आज सोनप्रयाग में तीर्थयात्रियों को एहतियातन रोक दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि केदारनाथ पैदल मार्ग के सभी पड़ावों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

50 Years of Emergency : 50 साल पहले आज के दिन ही देश को झेलना पड़ा था आपातकाल

पिनौला में चट्टान से बोल्डर गिरने के कारण हाईवे बाधित

वहीं, दूसरी ओर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोविंदघाट के समीप पिनौला में चट्टान से बोल्डर गिरने के कारण हाईवे बाधित हो गया है। इससे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को मार्ग में ही रोक दिया गया है।

रातभर की बारिश (Uttarakhand Monsoon 2025) के कारण ज्योतिर्मठ क्षेत्र में चट्टानों से पत्थर छिटक कर हाईवे पर आ गिरे, जिससे हाईवे के दोनों ओर तीर्थयात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मौके पर पुलिस और बीआरओ की टीमें पहुंच चुकी हैं और मलबा हटाने का काम जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मार्ग खुलते ही तीर्थयात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया जाएगा। प्रशासन तीर्थयात्रियों से धैर्य बनाए रखने और मौसम के मद्देनजर सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है।

Varanasi : मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में CM धामी ने राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments