Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Climate : पर्वतीय इलाकों में बदला रहेगा मौसम, मैदान में चढ़ेगा...

Uttarakhand Climate : पर्वतीय इलाकों में बदला रहेगा मौसम, मैदान में चढ़ेगा पारा

Uttarakhand Climate : प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में कुछ दिन मौसम बदला रहेगा। जबकि, मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से पारा सामान्य से तीन-चार डिग्री ऊपर रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

Delhi Mayor Election : आज से दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार

हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। बृहस्पतिवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के साथ सामान्य रहा।

आने वाले दिनों की बात करें तो 26 और 27 अप्रैल को पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 28 अप्रैल तक प्रदेशभर के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से पारा सामान्य से ऊपर ही रहेगा। दिन के समय गर्म हवाएं परेशान करेंगी।

Bihar : आज PM मोदी पहुंचेंगे बिहार के मधुबनी, 13500 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments