Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडNational Games Closing Ceremony : गृहमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन...

National Games Closing Ceremony : गृहमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में लिया भाग, कहा- उत्तराखंड ने देवभूमि को खेल भूमि में बदला

National Games Closing Ceremony : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को हल्द्वानी में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खेलों के महत्व और मोदी सरकार द्वारा किए गए खेल सुधारों पर बात की। गृहमंत्री शाह ने अपने संबोधन में सबसे पहले पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हमारे जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। हम उन्हें कभी नहीं भूल सकते। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को करारा जवाब दिया।

National games in uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन कर बनाया नया कीर्तिमान

उत्तराखंड ने खेलों में दिखाया अद्वितीय योगदान

समारोह में गृहमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने खेलों के क्षेत्र में अपनी अहम पहचान बनाई है। देवभूमि अब खेल भूमि बन चुकी है। धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने देशभर में खेलों में 21वें स्थान से सातवें स्थान तक अपनी स्थिति बेहतर की है। गृहमंत्री ने राज्य के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया और राज्य का नाम रोशन किया।

प्रधानमंत्री मोदी के योगदान पर प्रकाश डाला (National Games Closing Ceremony)

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों के क्षेत्र में हुए सुधारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मोदी जी ने सत्ता संभाली, तब खेलों के लिए बजट केवल 800 करोड़ था, जिसे बढ़ाकर 3800 करोड़ रुपये किया गया। इसके अलावा खेलों की संरचना, इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों के लिए अवसरों का विस्तार किया गया है।

गृहमंत्री ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में कई अंतरराष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। 2014 में जहां कॉमनवेल्थ खेलों में 15 पदक मिले थे, वहीं 2026 में यह संख्या बढ़कर 26 हो गई है। इसी प्रकार, एशियाई खेलों में भारत ने 57 पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की, जिसे बढ़ाकर 107 किया गया है। गृहमंत्री ने यह भी बताया कि भारत ने ओलंपिक, पैरा ओलंपिक और डेफ ओलंपिक में भी कई पदक जीते हैं, जो देश की खेल में बढ़ती ताकत को दर्शाता है।

2036 ओलंपिक में भारत की मेजबानी पर विश्वास

गृहमंत्री ने आगे कहा कि भारत ने 2036 ओलंपिक की मेज़बानी का दावा किया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत ओलंपिक 2036 का आयोजन सफलतापूर्वक करेगा। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि जब भारत में ओलंपिक होगा, तो उत्तराखंड के खिलाड़ी भी मेडल जीतकर हमारे तिरंगे को ऊंचा करेंगे।

खेलों में युवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में मोदी सरकार का योगदान

अमित शाह ने खेलो इंडिया योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए बनाई गई है। उन्होंने बताया कि देश के प्रत्येक राज्य में खेलों की सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है और अब नॉर्थ ईस्ट और मेघालय जैसे क्षेत्रों में भी खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है।

गृहमंत्री ने यह भी कहा कि 2023 के राष्ट्रीय खेलों में कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने हैं, जो भविष्य में खिलाड़ियों की सफलता की राह खोलेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, “आप सभी के लिए अगली बार और बेहतर प्रदर्शन करने का मौका है। हार से निराश न हों, जीत का जज़्बा और मेहनत ही सफलता की कुंजी है।

राष्ट्रीय खेलों का अगला आयोजन मेघालय में होगा

समारोह के अंत में गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय खेलों का ध्वज मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को सौंपा, जो आगामी खेलों के मेज़बान होंगे। उन्होंने बताया कि अगले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन मेघालय में होगा, और नॉर्थ ईस्ट के छह राज्यों को भी खेलों के इस आयोजन में शामिल किया जाएगा।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों की सराहना

अमित शाह ने 16,000 खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से देश में खेलों की संस्कृति को बढ़ावा मिला है। उन्होंने खास तौर पर उन खिलाड़ियों को बधाई दी जिन्होंने वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, और शूटिंग जैसे खेलों में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए।

Ranveer Allahbadia Row : रणवीर इलाहाबादिया ने सभी एफआईआर को साथ जोड़ने के लिए दायर की याचिका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments