Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडChardham Yatra 2024 : दो नवंबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम...

Chardham Yatra 2024 : दो नवंबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट; हो गई घोषणा

उत्तरकाशी। Chardham Yatra 2024 : गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए दो नवंबर को 12:14 पर अभिजीत मुहूर्त में बंद कर दिए जाएंगे। उस दिन डोली गंगोत्री से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए भगवती मंदिर मार्कंडेय के पास निवास करेगी।

Haryana new government : 15 अक्तूबर को पंचकूला में होगा शपथ ग्रहण समारोह; पीएम होंगे शामिल

तीन नवंबर को मां भगवती गंगे की डोली मुखवा में शीतकालीन प्रवास में विराजमान हो जाएगी‌‌। तत्पश्चात मुखवा में मां गंगा के दर्शन सुलभ होंगे।

साधु-संतों के दल ने गंगा स्नान कर किया ध्यान पूजन (Chardham Yatra 2024)

गुजरात के स्वामी नारायण गुरुकुल राजकोट से संत स्वामी के नेतृत्व में 60 साधु संतों का समूह उत्तराखंड के चारधाम की यात्रा पर हैं। मंगलवार को साधु संतों ने डुंडा के पास गंगा स्नान के साथ ही ध्यान और पूजन भी किया।

सनातन धर्म में नदियों में वस्त्र बहाने की कोई व्यवस्था नहीं है। साधुओं के समूह में आए स्वामी वेदांत स्वरूप ने कहा कि देश की तमाम नदियां खासकर मां गंगा और मां यमुना भगवान की कृतियां हैं। भगवान की विभूति हैं, इन मां समान नदियों को गंदा करने का अर्थ है कि हम भगवान को मैला कर रहे हैं।

संत स्वामी ने कहा कि यमुनोत्री में श्रद्धुलुओं ने भारी मात्रा में वस्त्र यमुना में भेंट किए जा रहे हैं जो कि एक गलत परम्परा है।

सनातन धर्म में नदियों में वस्त्र बहाने की कोई व्यवस्था नहीं

सनातन धर्म में नदियों में वस्त्र बहाने की कोई व्यवस्था नहीं है। साधुओं के समूह में आए स्वामी वेदांत स्वरूप ने कहा कि देश की तमाम नदियां खासकर मां गंगा और मां यमुना भगवान की कृतियां हैं। भगवान की विभूति हैं, इन मां समान नदियों को गंदा करने का अर्थ है कि हम भगवान को मैला कर रहे हैं।

Dehradun-Almora Helicopter Service : ’देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’ का CM धामी ने किया शुभारंभ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments