Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखंडBhimtal Bus Accident : हल्द्वानी डिपो की बस पलक झपकते ही खाई...

Bhimtal Bus Accident : हल्द्वानी डिपो की बस पलक झपकते ही खाई में समाई, उड़ गए परखचे

Bhimtal Bus Accident : भीमताल में बुधवार दोपहर एक बजे आमडाली पहुंची हल्द्वानी डिपो की बस पलक झपकते ही हादसे का शिकार हो गई। फिर वह नजर आया, जो चार नवंबर को मरचूला में हुए हादसे से भी भयानक था। आमडाली में 150 फुट गहरी खाई में गिरी बस के परखचे उड़ गए। बस की छत ही उड़ गई। लगेज स्टैंड समेत कई हिस्से इधर-उधर बिखरे नजर आए।

Nikay chunav : भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों पर आज लगाएगी मुहर

150 फुट गहरी खाई में गिरी बस

घायल यात्रियों ने बताया कि बस सुबह पांच बजे पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए निकली थी। क्वारब के पास मलबा आने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण बस धानाचूली-खुटानी होते हुए भीमताल से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। करीब एक बजे बस हल्द्वानी से 25 किमी पहले आमडाली के पास पहुंची तो सामने एक कार आ गई। उसे बचाने में बस असंतुलित हुई तो पैरापिट तोड़ते हुए 150 फुट गहरी खाई की ओर बढ़ गई।

खाई में बस ने चार-पांच पलटी खाई (Bhimtal Bus Accident)

यात्रियों को संभलने का भी मौका भी नहीं मिला। चार- पांच पलटी मारते हुए बस खाई में गिरी तो भयानक दृश्य था। बस के परखच्चे तक उड़ गए और बस की छत अलग होने से यात्री झाड़ियों में छिटक गए। छत के साथ ही बस की सीटों समेत वाहन के दूसरे हिस्से भी इधर-उधर जाकर गिरे। बस का इतना बुरा हाल तो मरचूला में भी नहीं हुआ था, जबकि वह इससे ज्यादा गहरी खाई में गिरी थी। हालांकि मरचूला में ज्यादा (38) लोगों की जान गई थी।

भीमताल के आमडाली में खाई में गिरने से क्षतिग्रस्त हालत में रोडवेज बस

आमडाली में बस के खाई में गिरते ही यात्रियों ने घायल हालत में जान बचाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। बीस मिनट बाद भीमताल पुलिस और स्थानीय लोगों ने सीमित संसाधनों से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को रस्सी के सहारे सड़क से निजी वाहनों से अस्पताल तक पहुंचाया। घायल हालत में भी यात्री अपने परिजनों को खाई में खोजते रहे और लोगों से अपने परिजनों और बच्चों के बारे में पूछते हुए नजर आए।

भीमताल में खाई में गिरी बस, दंपती समेत चार यात्रियों की मौत

भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास एक कार को बचाने के प्रयास में रोडवेज की बस पैरापिट तोड़ते हुए 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दंपती समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक- परिचालक समेत 26 यात्री घायल हो गए। इनमें 21 की हालत गंभीर है, जिन्हें एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।

हादसे में इनकी गई जान

खड़क सिंह (55) पुत्र जय सिंह, निवासी खेला धारचूला
गंगा धामी (48) पत्नी खड़क सिंह, निवासी खेला धारचूला
सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू (58) पुत्र ललित सिंह, निवासी टिमटिया तेजम, पिथौरागढ़
दक्ष पंत (6) पुत्र विनोद पंत, ग्राम सिमायल बेड़ीनाग हाल निवासी पिथौरागढ़

मृतकों के परिजनों को मिलेगी 10-10 लाख की आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि देने के निर्देश दिए। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इस राशि में उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से पांच-पांच लाख, जबकि सड़क सुरक्षा निधि से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से तीन-तीन लाख रुपये मिलेंगे। गंभीर घायलों को तीन-तीन लाख और सामान्य घायलों को 15 से 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। सीएम ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।

Sanjeevani yojana delhi : महिला-स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी, ‘संजीवनी-महिला सम्मान जैसी कोई योजना नहीं’

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments