Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडBadri-Kedar Dham Registration : बदरी-केदार धाम के लिए मई के ऑनलाइन पंजीकरण...

Badri-Kedar Dham Registration : बदरी-केदार धाम के लिए मई के ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल

Badri-Kedar Dham Registration :  चारधाम यात्रा में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के लिए मई माह में ऑनलाइन पंजीकरण के स्लॉट फुल हो गए हैं। जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण उपलब्ध हैं। इस बार ऑनलाइन से आधार आधारित 60 प्रतिशत पंजीकरण किए जा रहे हैं।

JD Vance Agra Visit : जेडी वेंस के ताजमहल भ्रमण के दौरान सख्त सुरक्षा इंतजाम

प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की

लेकिन स्लॉट उपलब्ध न होने से प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जिन तीर्थयात्रियों को मई में ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, उनके पास ऑफलाइन पंजीकरण का विकल्प है। इसके लिए 28 अप्रैल को सुबह सात बजे से पंजीकरण काउंटर खुलेंगे।

चारधाम यात्रा के लिए अब तक पंजीकरण (Badri-Kedar Dham Registration) का आंकड़ा 20 लाख पार कर हो गया है। इसमें केदारनाथ के लिए 6.82 लाख, बदरीनाथ के लिए 6.01 लाख, गंगोत्री के लिए 3.55 लाख, यमुनोत्री के लिए 3.24 लाख, हेमकुंड साहिब के 34633 तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों में सबसे ज्यादा उत्साह

केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों में सबसे ज्यादा उत्साह है। केदारनाथ धाम के कपाट दो मई और बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुल रहे हैं। दोनों धामों की मई माह में यात्रा करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल हो चुके हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

Pahalgam Terror Attack : पुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला… 26 की हत्या

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments