Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडसड़कों  के सुधारीकरण का कार्य शुरू करें विभाग, जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-...

सड़कों  के सुधारीकरण का कार्य शुरू करें विभाग, जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- ज़िलाधिकारी

देहरादून दिनांक 27 नवम्बर 2024, (जि.सू.का) जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों को लेकर कार्य दायी संस्थाओं कार्यदायी संस्थाओं लो नि वि, एन एच,  एन एच आई, के  अधिकारियों के साथ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में निर्माण कार्यों  के संबंध में बैठक ली। डीएम ने अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देश दिए कि सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा के कार्य ही प्रस्तावित किए जाएंगे अन्य कार्य दूसरी प्राथमिकता में रखें।
जिलाधिकारी ने कहा कि हर एक जीवन अमूल्य है, सड़क सुधारीकरण के निर्देशों को महज औपचारिकताएं न समझें विभाग, सड़क सुरक्षा से तात्पर्य क्रास बेरियर नहीं, समुचित सड़क का सुधारीकरण किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्रास बेरियर तक सीमित न रहे विभाग, सड़क सुरक्षा हेतु किये जाने है ठोस प्रबन्ध।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की विभाग सड़क सुरक्षा के कार्यों का आगमन तैयार कर ले जिन्हें धन की स्वीकृत हेतु जल्द शासन को प्रेषित किया जाएगा. उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जो महत्वपूर्ण कार्य है, उन्हें सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखें। डीएम ने विभागों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव दो दिन के भीतर प्रस्तुत करें।
इस दौरान न के अधिकारियों ने नेपाली फार्म से दाल वाला तक एलिवेटेड रोड, अजबपुर से मोकमपुर तक एलिवेटेड रोड के प्रस्तुतीकरण किया। एनएच देहरादून द्वारा लेहमन चौक, बाडवाला आदि क्षेत्रों में किए गए सड़क सुधारीकरण कार्यों की जानकारी दी लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि कारगी चौक से लालपुर तक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने करगी चौक  सुधारीकरण कार्यों के भी प्रस्ताव मांगे।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस द्वारा शहर के संयुक्त निरीक्षण के उपरान्त चौराहों के सुधारीकरण एवं जनमानस हेतु व्यवस्थाएं सुगम बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए थे इसके उपरांत सड़क सुरक्षा की बैठक में सड़क सुधारी कारण एवं चौराहों के सौंदर्यीकरण तथा यातायात सुगमता के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया था।

बैठक में शहर में अंडरपास तथा अंदर पार्किंग की जानकारी लेते हुए शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए साथ ही निर्देशित किया कि चाहता हूँ कि चोरी कर रहे हैं तथा सड़क सुधारी का दंड के कार्यों को सड़क सुरक्षा में क्लब करते हुए उनकी ओर से शासन को धन की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रेषित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद कि विभिन्न क्षेत्रों में क्रॉस बैरियर लगाने हैं उनके जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सुझाए गए कार्यों का वह जल्द ही फ़ील्ड विजिट करेंगे उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया की सड़क सुरक्षा की दृष्टिगत स्टॉप लाइन ज़ेब्रा क्रॉसिंग आदि का कार्य तत्काल शुरू करें इसके लिए 20 लाख की राशि दी गई है तथा 15 लाख की राशि तत्काल दी जाएगी उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण किया जाना है इसके लिए धन की कोई कमी होने नहीं देखी जाएगी वहीं DM के निर्देश पर वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगाने हेतु स्पीड ब्रेकर बनाने की कार्यवाही शुरू हो गई है।

बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि मुकेश सिंह परमार अधि. अभि एनएच दीपक गुप्ता, अधि. अभि लोनिवि रचना थपलियाल, अधि. अभि लोनिवि प्रवीण कंडवाल, अधि. अभि एनएच नवनीत पाण्डेय, एआरटीओं राजेंद्र विराटया, सहायक अभियंता लोनिवि के.के उनियाल जी.एस कैंडल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments