संवाददाता
देहरादून। इंटक के प्रदेश कार्यालय प्रभारी विक्टर थॉमस ने बताया कि प्रदेश की इंटक की सभी सम्बन्धित यूनियनों ने अपने कार्यालयों में शिकांगो में शहीदों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
आज यहां ओएनजीसी स्टाफ यूनियन व ओएनजीसी कान्ट्रेक्ट इम्पलाईज यूनियन तथा प्रदेश भर से आये कर्मठ एवं जूझारू संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं में हीरा सिंह बिष्ट प्रदेश अध्यक्ष इंटक, ओएनजीसी की ओर से नीरज कुमार शर्मा महाप्रबन्धक प्रमुख निगमित प्रशासन, बैजनाथ पूर्व महाप्रबंंधक मानस संसाधन, सुशील कुमार पूर्व उपमुख्य श्रमायुक्त, अजय शर्मा महामंत्री ओएनजीसी स्टाफ यूनियन, ओएनजीसी कान्ट्रेक्ट इम्पलाईज यूनियन के महामंत्री अनिल कुमार आदि ने सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि भारत में मजदूर दिवस की शुरूआत चेन्नई में एक मई 1923 में हुई। भारत में लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्दुस्तान ने एक मई 1923 को मद्रास में इसकी शुरूआत की थी। आज भारत समेत दुनिया के कई देशों में अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन मजदूर वर्ग की विभिन्न समस्याओं व उसके समाधा न पर मंथन किया जाता है। अंंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन द्वारा इस दिन सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। कई देशों मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणाएं की जाती है। इस अवसर पर ओएनजीसी एस्टो के अध्यक्ष जेपी पाण्डे, ओएओ के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट, अनुसूचित जाति एवं जनजाति एसोसिएशन के अध्यक्ष जमशेद, प्रदेश इंटक के प्रमुख महामंत्री एपी अमोली, पंकज क्षेत्री, प्रदेश अध्यक्ष युवा इंटक ओपी सूदी, विक्टर थोम्स, उदय सिंह पुण्डीर, तनवर आलम, अजय पाल, कलीम, मनोज पाल, नीरज त्यागी, अरूण कुमार, उत्तराखण्ड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बालश, विघुत कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मजदूर दिवस— इंटक यूनियन ने शिकांगो में शहीद हुए मजदूरों को दी श्रद्धांजलिः थॉमस


