Home » राज्यपाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि

हमारे संवाददाता
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज लोक भवन में भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय समाज को एक नई दिशा देने के साथ ही एक सशक्त, समतामूलक और समावेशी राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *