Home » राज्यपाल दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे मुनस्यारी जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

राज्यपाल दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे मुनस्यारी जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

हमारे संवाददाता
नैनीताल। राज्यपाल उत्तराखंड, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) आज अपने दो दिवसीय मुनस्यारी भ्रमण पर पहुंचे। मुनस्यारी पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष सिंह नबियाल तथा 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट रामभरत सिंह कुशवाहा सहित अन्य अधिकारियों ने भी राज्यपाल का स्वागत किया। इसके उपरांत पुलिस के जवानों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण कर जवानों का अभिवादन स्वीकार किया तथा उनके अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राज्यपाल विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा क्षेत्र की विकासात्मक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद कर क्षेत्रीय विकास, जनकल्याण एवं सीमांत क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *