Wednesday, November 25, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी को सिख समुदाय ने दी ‘शेर-ए-उत्तराखण्ड’ की उपाधि

मुख्यमंत्री धामी को सिख समुदाय ने दी ‘शेर-ए-उत्तराखण्ड’ की उपाधि

 

 

*गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गोविंदनगर में गूंजा भाईचारे और मानवता का संदेश*

*देहरादून 25 नवंबर,2026,*
गुरु नानक देव जी महाराज के प्रथम प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) के उपलक्ष्य में 24 नवंबर को गुरुद्वारा गोविंदनगर, रेसकोर्स, देहरादून में उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री बलजीत सोनी एवं सिख समुदाय के तत्वावधान में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर गुरु महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा उनके बताए प्रेम, सेवा, समानता और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका तथा गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी सद्भाव, एकता, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर सिख समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा मुख्यमंत्री को ‘शेर-ए-उत्तराखण्ड’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से जन-जागरूकता की विशेष पहल भी की गई। विभागीय प्रतिनिधियों ने गुरुद्वारा परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं से संबंधित ब्रोशर एवं प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस पहल का उद्देश्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उस संकल्पना को साकार करना है, जिसके तहत समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से जनसामान्य तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का यह प्रयास शासन की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी महाराज के आदर्शों का स्मरण करते हुए कहा कि उनके जीवन दर्शन में मानवता की सेवा, समानता, प्रेम, सद्भाव और निःस्वार्थ सेवा का संदेश निहित है। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने तथा मानव कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के सचिव श्री बरकत अली, श्री संजय रावत, श्रीमती दीपा, श्रीमती शमा, श्री प्रतीक, श्री कमल सिंह एवं श्री प्रमोद सहित विभागीय प्रतिनिधि, सिख समुदाय के गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments