Home » नगर शोभा यात्रा पर जैन समाज का किया स्वागत व महावीर भगवान की आरती

नगर शोभा यात्रा पर जैन समाज का किया स्वागत व महावीर भगवान की आरती

संवाददाता
देहरादून। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने श्री महावीर जयंती पर निकलने वाली नगर शोभा यात्रा पर जैन समाज का भव्य स्वागत कर महावीर भगवान की आरती की।
आज यहां बजरंग दल प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा की महानगर में पलटन बाजार में निकलने वाली प्रत्येक सनातन धार्मिक यात्रा या हिंदू सामाज को जोड़ने वाले सभी विषयों में अग्रणी रहकर प्रत्येक ऐसे कार्यों मे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बहुत लंबे समय से समाज को सामाजिक समरसता के पवित्र भाव की मजबूती के लिए सभी सामाजिक धार्मिक विषयों में सहभागी बनते हैं। वर्मा द्वारा सभी को जय महावीरा के उद्घोष लगाकर जैन धर्म की जय जयकार की। जैन समाज के पदाधिकारी द्वारा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के समस्त कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष जोशी द्वारा श्री भगवान महावीर के रथ पर आरती का थाल सजाकर आरती कराई गई। जिसमें सहयोगियों के रूप में हनुमत सेवा समिति के संरक्षक पण्डित उदय शंकर भटृ, बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख सौरभ गौतम, प्रखंड अध्यक्ष आशीष शर्मा, समिति अध्यक्ष संदीप वाधवा, सतीश चौहान, मनोज तोमर, रतन श्रीवास्तव व अन्य कार्यकर्ता द्वारा मिलकर आरती की गई व जैन समाज की इस यात्रा की स्वागत के लिए मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *