संवाददाता
देहरादून। आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान धन्वन्तरि की पूजा अर्चना की।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा—अर्चना कर प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख—समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग है। स्वस्थ जीवनश्ौली और रोगों से बचाव में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज आयुर्वेद और भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा अर्चना


