Monday, October 26, 2026
Homeहैल्थबाल झड़ने के कुछ प्रमुख कारण

बाल झड़ने के कुछ प्रमुख कारण

Hair Loss Reasons:क्या आपके भी झड़ रहे बाल ? आज के समय में बाल झड़ने की परेशानी आम हो गई है। दस में से लगभग सात लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। पर क्या आप इसके पीछे का कारण जानते है, आखिर क्यों झड़ते है बाल ?

अमेरिका हेयर लाॅस एसोसिशन के अनुसार सामान्यः बाल बढ़ने के सायकल  में रोज हर किसी के करीब 100 बाल टूटते है, हांलाकि अगर 100 से अधिक बाल टूटने लगे तो इसके कई और कारण भी है।

आपको शायद ये जानकर हैरानी होगी कि अधिकतर लोगों के बाल हर महीने आधा इंच बढ़ जाते है। किसी भी वक्त पर आपको 90 फीसदी बाल बढ़ रहे होते है ।

जबकि 10 फीसदी बाल निष्क्रिय अवस्था में पड़े रहते है दो या तीन महीनों बाद ये 10 फीसदी बाल टूट जाते है ।और इनकी जगह पर बाल उगना शुरू हो जाते है दूसरी तरफ दूसरे फाॅलिकल्स निष्क्रिय पड़ जाते है।

Most common cause of hair loss: बाल झड़ना और हेयर लाॅस दोनो ही अलग-अलग है अगर हम हेयर लाॅस कि बात करें तो जब कोई बाल जड़ से गिर जाता है और दोबारा उगने की संभावना ना के बराबर होती है उसे हेयर लाॅस कहते है।

ये अक्सर तक होता है जब हम किसी तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहे जाते है।

हेयर लाॅस या बाल झड़ने के अनेक कारण हो सकते है। उनमें से कुछ कारण निम्न हो सकते है:-

1- हेयरस्टाइल या बालों का गलत रखरखाव

प्रोटीन (Protein) की कमी से भी हेयर लाॅस (Hair Loss) का सामना करना पड़ता है, गलत हेयरस्टाइल (Hair Style) से भी हेयर लाॅस का सामना करना पड़ सकता है।

2- Hair Loss Reasons: बालों में कैमिकल का इस्तेमाल करने से बाल झड़ना

आज के समय में हर कोई बालों को स्टेट करवा रहा है जो कुछ समय के लिए तो बालों को सुन्दर बना देता है लेकिन कुछ ही समय बाद आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड सकता है।

3- हार्मोन असंतुलन (Hormone Disorder) से बाल झड़ना

महिलाओं अक्सर प्रेगनेंसी, मेनोपाॅज की वजह से हार्मोेन में आए बदलाव की वजह से भी बाल टूट सकते है।

4- तनाव या बीमारी से बाल झड़ना

किसी बीमारी या तनाव की वजह से भी बाल झड़ सकते है, कुछ समय के लिए बालों की उगने की प्रक्रिया रूक सकती है, अक्सर ऐसा तक देखा जाता है जब आप या तो थाॅयराइट डिसआॅर्डर (Thyroid Disorder) से या फिर किसी तरह के तनाव से गुजर रहे हो।

5- उम्र बढ़ने के साथ-साथ बाल झड़ना

बढ़ती उम्र के साथ बालों का झड़ना स्वाभाविक है,इसमें डरने या घबराने वाली कोई बात नही है।

सामान्यतः महिलाओं में ज्यादातर सिर के आगे के हिस्से और कानों के पास वाले बाल झड़ने लगते है। ये जरूरी नही है कि हर किसी को इस तरह की परिशानी का सामना करना पड़ता है।

कई ऐसे भी लोग होते है जिनकी उम्र तो काफी होती है लेकिन उनको किसी भी तरह के हेयर लाॅस का सामना नही करना पड़ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments