Thursday, October 22, 2026
Homeदेहरादूनभारी बारिश के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर दून पुलिस नदी नालों के...

भारी बारिश के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर दून पुलिस नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत

संवाददाता
देहरादून। भारी बारिश के चलते दून पुलिस अलर्ट मोड पर दिखायी दी तथा नदी नालों के किनारे बसे लागों को सचेत कर वहां से जाने के निर्देश दिये।
देहरादून तथा पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, साथ ही हर परिस्थिति की स्वयं मॉनिटरिग की जा रही हैं। भारी बारिश के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अलग— अलग टीमो द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए हर स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, साथ ही रात्रि से ही लगातार नदी/ नालों के किनारे तथा संवेदनशील स्थानों में भ्रमणशील रहकर लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है तथा लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी/ नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है साथ ही नदी किनारे संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाते हुए सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments