संवाददाता
देहरादून। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि मौसम विज्ञान केन्द्र से जारी पूर्वनुमान के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य में आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि की सम्भावना है।
आज यहां राजपुर रोड स्थित वन विभाग के मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि पृथ्वी के बढते तापमान लम्बे समय तक सूखा, अनियमित मॉनसून, अल नीनो और अन्य कारणों से उत्तराखण्ड के वनों में वनाग्नि की घटनाएं बढी हैं। उन्होंने बताया कि वनाग्नि की स्थित से निपटने के लिए उत्तराखण्ड शासन द्वारा वर्ष 2003 में ट्टवनाग्नि’ को ट्टदैवीय आपदा’ की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मौसम विज्ञान केन्द्र से जारी पूर्वनुमान के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य में आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि की सम्भावना है। विगत वर्षो की वनाग्नि घटनाओं के अनुसार हर एक—दो साल के अन्तराल बाद वनाग्नि घटनाओं में वृद्धि देखी गयी है। उनियाल ने बताया कि वनाग्नि प्रबन्धन व नियंत्रण हेतु वन विभाग, उत्तराखण्ड शासन के साथ—साथ विभिन्न संस्थाओं, एजेंसियों, स्थानीय स्तर पर जन जागरूकता अभियान, प्रचार—प्रसार एवं आम—जन—मानस के सहयोग एवं समन्वय से वनाग्नि नियंत्रण के प्रयास एवं नवाचारों को अपनाने का कार्य कर रहा है। उनियाल ने बताया कि प्रदेश के समस्त जनपदों में वनाग्नि मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। वन विभाग के उच्चाधिकारियों को जनपद नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया जिससे वनाग्नि शमन हेतु अन्य विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
आगामी दिनों में प्रदेश में तापमान में होगी वृद्धिः सुबोध उनियाल


