हमारे संवाददाता
देहरादून। डॉ. विशाखा अशोक भदाणे, सेनानायक, आईआरबी द्वितीय, देहरादून द्वारा वाहिनी की बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं सम्मान स्वरूप ट्रैक सूट प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सेनानायक ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना के साथ निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों ने इस सम्मान के लिए सेनानायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी वाहिनी एवं विभाग का नाम गौरवान्वित करने का संकल्प व्यक्त किया।
खिलाड़ियों का सम्मानः आईआरबी द्वितीय, देहरादून में ट्रैक सूट वितरित


