Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयDeoghar Road Accident : देवघर में कांवड़ियों की बस और ट्रक में...

Deoghar Road Accident : देवघर में कांवड़ियों की बस और ट्रक में भिड़ंत; 5 की मौत

देवघर। Deoghar Road Accident :  झारखंड के देवघर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कई कांवड़िये चपेट में आ गए। सड़क हादसे में कम से कम 5 कांवड़ियों की मौत हो गई। इसमें 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

MONSOON SESSION 2025 : लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर आज से शुरू होगी 16 घंटे की चर्चा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी एक बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक वाहन के बीच टक्कर के बाद हुई।

मृतक का नाम

1 सुभाष तुरी 40, चालक, मोहनपुर देवघर

2 शिवकुमार उर्फ पीयूष 15 वैशाली

3 दुर्गावती देवी, 45 भानगरमहाराजी, बेतिया बिहार

4 जानकी देवी भानगरमहाराजी, बेतिया बिहार

5 समदा देवी तरंगना,पटना

हालांकि, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया, “मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक की टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की जान चली गई…”

पुलिस महानिरीक्षक (दुमका क्षेत्र) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने पीटीआई-भाषा को बताया, “देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी 32 सीटों वाली एक बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।”

एक अधिकारी ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया जा रहा है।

हालांकि, यातायात पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और घायलों को अस्पतालों में भेजा जा रहा है।

UCC : मुख्यमंत्री धामी ने UCC लागू करने पर आयोजित सम्मान समारोह में लिया भाग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments