Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयShefali Jariwala Death : 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला का निधन

Shefali Jariwala Death : ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का निधन

Shefali Jariwala Death : इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके निधन के बारे में दावा किया गया है। विरल भयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट में भी शेफाली के निधन की जानकारी साझा की है। शेफाली मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं। अचानक रात 11 बजे के आस-पास उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर रहीं शेफाली की उम्र 42 वर्ष थी। उन्होंने फिल्म ‘मुझसे शादी करोंगी’ में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया।

Jamrani Dam Project : और सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में और तेजी लाई जाए – CM

तबियत खराब होने पर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे पति पराग

वायरल बयानी ने विक्की ललवानी की पोस्ट का हवाला देते हुए बताया कि शेफाली को उनके पति और तीन अन्य लोग बेलेव्यू मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल लेकर गए। हॉस्पिटल के एक स्टॉफ ने इस खबर की पुष्टि की है कि शेफाली की मौत हॉस्पिटल आने से पहले ही हो चुकी थी। इस हाॅस्पिटल के डॉ. लूला ने इस खबर का खंडन नहीं किया, इतना इतना कहा कि वह किसी भी मरीज के बारे में कोई विवरण नहीं बता सकता हैं। फिर उसी हॉस्पिटल के डॉ. सुशांत ने बताया और खबर की पुष्टि की है, उन्होंने कहा, ‘हम शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेज रहे हैं।’

बिग बॉस 13 में आईं नजर

शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से फैंस हैरान हैं। शेफाली ने चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने नच बलिए समेत कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया था। वे अपने डांस को लेकर भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहीं।

वायरल वीडियो में पति नजर आए दुखी

शेफाली के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके पति पराग का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पराग काफी दुखी दिख रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स भी शेफाली के निधन की खबर से हैरान हैं। यूजर्स ने एक्ट्रेस के निधन पर दुख जताया है।

Panchayat Chunaav : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments