Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयHANIA AAMIR : भारत में ब्लॉक हुआ हानिया आमिर समेत इन पाकिस्तानी...

HANIA AAMIR : भारत में ब्लॉक हुआ हानिया आमिर समेत इन पाकिस्तानी एक्टर्स का सोशल मीडिया

हैदराबाद: HANIA AAMIR  पाकिस्तानी एक्टर्स हनिया आमिर, माहिरा खान और सजल अली समेत कई टॉप पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं. यह कदम जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद उठाया गया है और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा उपायों से जोड़कर देखा जा रहा है. अकाउंट तक पहुंचने की कोशिश करने वालों को अकाउंट नहीं मिलता है बल्कि स्क्रीन पर लिखा होता है, ‘भारत में अकाउंट उपलब्ध नहीं है. ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने इस कंटेंट को ब्लॉक करने के लिए हमें लीगल रिक्वेस्ट मिली है.

S Jaishankar : ‘पहलगाम आतंकी हमले के हर दोषी को सजा दिलाकर रहेंगे’ – जयशंकर

इन एक्टर्स का सोशल मीडिया हुआ ब्लॉक

हानिया आमिर और माहिरा खान के साथ सोशल मीडिया के ब्लॉक होने की लिस्ट में अली जफर, आयजा खान, सनम सईद, माया अली और इकरा अजीज हुसैन शामिल हैं. ये एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और अपनी एक्टिंग अभिनय और सोशल मीडिया पर मौजूदगी के लिए भारतीय फैंस के बीच मशहूर थे. लेकिन अब इनके फैंस इनके कंटेंट को नहीं देख पाएंगे और ना ही एक्टर्स अपने भारतीय फैंस से रुबरु हो पाएंगे.

फवाद खान का नाम लिस्ट से बाहर

पहलगाम हमले के बाद भारतीय दर्शकों ने फवाद खान की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म अबीर गुलाल को बैन करने की मांग की थी. फिलहाल ज्यादातर पाकिस्तानी एक्टर्स का सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक है. लेकिन फवाद इस लिस्ट से बाहर है क्योंकि उनका सोशल मीडिया अभी भी फैंस देख सकते हैं. इसके साथ ही कभी मैं कभी तुम फेम एक्टर फहाद मुस्तफा का अकाउंट भी अभी ब्लॉक नहीं हुआ है.

बता दें माहिरा खान, हनिया आमिर और फवाद खान भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज में से हैं. वहीं पाकिस्तानी ड्रामा के भी भारत में लाखों फैंस हैं.

22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में कुछ आंतकवादियों ने टूरिस्ट पर हमला किया. इस हमले में एक नेपाली नागरिक सहित 26 पर्यटकों की मौत हो गई. जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया और फिर से पाकिस्तानी कलाकारों को भारत से बैन करने की मांग उठी. अब ज्यादातर कलाकारों का इंस्टा अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है.

LPG PRICE REDUCED : LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती, चेक करें नया रेट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments